लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

आँच  : स्त्री० [सं० अर्चिस्-ष् (आग की लपट), प्रा० अच्चा, सि० गु० बँ० आच, कान, इचु] १. अग्नि। आग। जैसे—चूल्हें आँच, न घड़े पानी। कहा। २. आग की लपट। ३. आग से निकलनेवाली गरमी या ताप। ४. आग पर पकाये जाने की क्रिया। जैसे—अभी इसमें एक आँच की कसर है। मुहावरा—आँच खाना=(क) किसी चीज का आग पर चढ़कर उसका ताप सहना। आँच दिखाना=(ख) गरम करने के लिए आँच के पास रखना। ५. किसी प्रकार का कष्ट या हानि। उदाहरण—इन पाँचन को बस करै ताहि न आवै आँच।—कबीर। ६. कोई कष्टदायक या घातक चीज या बात। जैसे—तलवार की आँच। ७. किसी मनोवेग की उग्र या तीव्र अनुभूति। जैसे—काम-वासना या ममता की आँच। ८. विपत्ति। संकट। मुहावरा—आँच आना=अपकार या हानि होना। संकट में पड़ना। ९. प्रेम। मुहब्बत। १. काम-वासना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आंचन  : पुं० [सं० अञ्जन+अण] [√आञ्छ्(ठीक करना)+ल्युट्-अन] १. हड्डी के टूटने अथवा किसी अंग में मोट पड़ने पर उसे जोड़ना अथवा ठीक करना। २. शरीर में धँसी कोई चीज विशेषतः काँटा, बाण आदि निकालना। अ० १. गरम होना। तपना। २. ताप से पीड़ित होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँचर  : पुं० =आँचल।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँचल  : पुं० [सं० अञ्चल] १. मनुष्य (विशेषतः स्त्री) द्वारा पहने हुए वस्त्र (जैसे—धोती, साड़ी या दुपट्टा) का वह छोर या सिरा जो प्रायः छाती या वक्षस्थल पर पड़ता है। पल्ला। मुहावरा—(किसी के आगे) आँचल ओड़ना या पसारना=किसी के कुछ माँगने के लिए दीनतापूर्वक उसके आगे कपड़े का पल्ला फैलाना। आँचल देना=(क) स्त्री का बच्चे को दूध पिलाना। (ख) आँचल से हवा करना। (ग) किसी स्त्री को यों ही घर में पत्नी के रूप में रख लेना। (मुस०) (कोई बात) आंचल में बाँधना—अच्छी तरह और सदा के लिए याद रखना। जैसे—हमारी यह बात आँचल में बाँध रखो। आंचल लेना=(क) घर में आयी हुई बड़ी स्त्री का आँचल छूकर उसका सत्कार तथा स्वागत करना। स्त्रियाँ। (ख) स्त्रियों का आंचल से अपना वक्षस्थल ढकना। २. कपड़े का कोई छोर या सिरा। पद—आँचल पल्लू-धोती, साड़ी आदि पर टाँका हुआ ठप्पेदार, चौड़ा पट्टा। ३. कपड़े का छोटा टुकड़ा। उदाहरण—सोभित दूलह राम सीस पर आँचर हो।—तुलसी। ४. दे० ‘अंचल’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आंचलिक  : वि० [सं० अंचल+ठक्-इक] १. अंचल संबंधी। अंचल का। २. किसी अंचल (प्रदेश या प्रांत)में होनेवाले या उसेस संबंध रखनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
आँचू  : पुं० [देश] एक प्रकार की कँटीली झाड़ी जिसमें शरीफे के आकार के फल लगते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai