लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
आँक :
|
पुं० [सं० अंक] १. संख्या का सूचक अंक। उदाहरण—कहत सबै बेदी दिए आँक दस गुनों होत।—बिहारी। २. चिन्ह। लक्षण। ३. अक्षर। वर्ण। उदाहरण—गुण पै अपार साधु कहै आँक चारिही में अर्थ विस्तारि कविराज टकसार है।—प्रिया। ४. दृढ़ निश्चय। उदाहरण—एकहिं० आँक इहइ मन मांही। प्रातकाल चलिहउँ प्रभु पाही।—तुलसी। ५. अंश। भाग। हिस्सा। ६. अँकवार। गोद। उदाहरण—पीछे ते गहि लाँकरी गही आँकरी फेरि। श्रं० त। ७. बैलगाड़ी की बल्लियों के नीचे का ढाँचा जिसमें पहिए की धुरी लगी रहती है। ८. नौ मात्राओं वाले छंदों की संज्ञा। ९. लकीर। १. किसी चीज पर संकेत के रूप में लिखा हुआ उसका मूल्य या पहचान। स्त्री० [हिं० आँकना] १. आँकने की क्रिया या बात। २. मन-गढ़ंत बात। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आँकड़ा :
|
पुं० [सं० अंक, हिं० आँक+डा(प्रत्यय)] १. अंक। अदद। २. पाश। फंदा। ३. पशुओं का एक रोग। पुं० [अ-नहीं,+कण-दाना] बिना दाने की ज्वार की बाल की खुखड़ी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आँकड़े :
|
पुं० [हिं० आँकड़ा] गणित से किसी विषय या विभाग के संबंध में स्थिर किए हुए अंक जो उस विषय या विभाग का कोई पक्ष या स्थिति सूचित करते है। (स्टैटिस्टिक्स) जैसे—आँकड़ों के आधार पर जन्म और मृत्यु की संख्या का अनुपात स्थिर करना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आँकना :
|
स० [सं० अंकन] १. अंक या चिन्ह्र लगाना। निशान लगाना। २. चित्र० रूप-रेखा आदि अंकित करना। ३. मान, मूल्य आदि का अनुमान करना। अंदाज लगाना। कूतना। ४. महत्त्व, स्थिति या ऐसी ही किसी और बात का अनुमान करना या अंदाज लगाना। स० [सं० अंक] गले लगाना। आलिंगन करना। उदाहरण—होइ करि ताहिं को आँको भरि।—सूरदास मदनमोहन।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आँकर :
|
वि० [सं० आकर-खान] १. गहरा। २. बहुत अधिक। स्त्री० खेत की गहरी जुताई। सेव (उथली जोताई) का विपर्याय। वि० [सं० अक्रय्य] अकरा। (महँगा)। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आँकरा :
|
वि० =आँकर। (बहुत अधिक)। पुं० १. आँकड़ा। २. -अंकुर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आँकल :
|
पुं० [सं० अंक, हिं० आँक] दागा हुआ साँड़। (डिं०) (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आँकुड़ा :
|
पुं० =अँकुड़ा। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आँकुशिक :
|
पुं० [सं० अंकुश+ठक्-इक] अंकुश से हाथी चलानेवाला महावत। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आँकुस :
|
पुं० =अंकुश।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
आँकू :
|
वि० पुं० [हिं० आँक+ऊ(प्रत्यय)] आँकने या कूतनेवाला। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai