लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
अभिसार :
|
पुं० [सं० अभि√सृ(गति)+घञ्] १. किसी ओर आगे बढ़ना। २. किसी से मिलने के लिए उसकी ओर जाना। अभिसरण। ३. साहित्य में वह स्थान जहाँ प्रेमी और प्रेमिका गुप्तरूप से पहुँचकर मिलतें है। ४. मेल। मिलाप। उदाहरण—मुखरित था कलरव, गीतों में स्वर लय का होता अभिसार।—प्रसाद। ५. आक्रमण। ६. युद्ध। ७. अनुचर। अनुयायी। ८. सहारा। ९. बल। शक्ति। १. आधुनिक पुंछ और रजौड़ी के आसपास के प्रदेश का पुराना नाम। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
अभिसारक :
|
वि० [सं० अभि√सृ+ण्वुल्-अक] [स्त्री० अभिसारिका] मिलने के उद्देश्य से किसी के पास जाना। पुं० नायिका से मिलने के लिए गुप्तरूप से संकेत-स्थल पर जानेवाला नायक। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
अभिसारना :
|
अ० =अभिसरना। स० किसी को कहीं भेजना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
अभिसारिका :
|
स्त्री० [अभि√सृ+णिच्+ण्युल्-अक-टाप्, इत्व] नायक से मिलने के लिए गुप्त संकेत-स्थल की ओर जानेवाली नायिका। (साहित्य) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
अभिसारिणी :
|
स्त्री० [सं० अभि√सृ+णिच+णिनि-ङीष्] १. अभिसरण करने वाली स्त्री। अभि-सारिका। अभिसारिका। २. साथ रहनेवाली स्त्री। ३. अनुचरी। दासी। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
अभिसारी (रिन्) :
|
वि० [सं० अभि√सृ+णिनि] [स्त्री० अभिसारिणी] १. किसी बिन्दु या स्थान की ओर बढ़ने या उस तक पहुँचनेवाला। अभिसरण करनेवाला। (कानवर्डिग) २. किसी से मिलने के लिए उसकी ओर जानेवाला या उसके पास पहुँचनेवाला। ३. कार्य में सहायता देनेवाला। सहायक। पुं० वह नायक जो नायिका से मिलने के लिए संकेत-स्थल की ओर जा रहा हो। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai