लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अधिप  : पुं० [सं० अधि√पा (रक्षा करना) +क) १. स्वामी। २. नायक। ३. राजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधिपति  : पुं० [सं० प्रा० स०) (भाव आधिपत्य, स्त्री० अदिपत्नी) १. वह जो किसी भूखण्ड (खेत, मकान देश आदि) का स्वामी हो। २. जमीन या भू-संपत्ति का मालिक। ३. किसी चीज का मालिक। स्वामी। ४. किसी कार्य, विभाग, विषय आदि का प्रधान अधिकारी। (मास्टर) ५. आजकल न्यायालय आदि का प्रधान विचारक या कार्याधिकारी। (प्रिसाइडिंग आँफिसर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधिपत्नी  : स्त्री० [सं० प्रा० स०) १. स्वामिनी। २. शासिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधिपत्र  : पुं० [सं० प्रा० स०) १. वह पत्र जिसके द्वारा किसी को कोई काम करने का अधिकार या आज्ञा दी गई हो। २. किसी को पकड़ने या उसका माल जब्त करने की न्यायालय की लिखित आज्ञा। (वारेन्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधिपद  : पुं० [सं० प्रा० स०) नियमावली, विधान आदि में का कोई स्वतंत्र पद या भाग। (आर्टिकल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधिपुरुष  : पुं० [सं० प्रा० स०) १. परम पुरुष परमात्मा। २. कारखाने संस्था आदि का मालिक या सर्वप्रधान अधिकारी। (बाँस)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधिप्रचार  : पुं० [सं० प्रा० स०) वह संघठित प्रयत्न या विचार जो किसी सिद्धान्त, मत, प्रचार आदि के पोषण या प्रसार के निमित्त किया जाता है। (प्रोपैगैंडा)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधिप्रचारक  : प० [सं० प्रा० स०) किसी मत, सिद्धान्त या विचारों का संघटित रूप से प्रचार करने वाला व्यक्ति। (प्रोपैगैंडिस्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अधिप्रज  : वि० [सं० ब० स०) बहुत अधिक बच्चे या संतान उत्पन्न करने वाला (प्राणी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai