लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अतिथि  : पुं० [सं० अत्√(गति) +अथिन्] [वि० आतियेय, भाव, आतिथ्य] १. बिना पहले से तिथि, समय आदि की सूचना दिए हुए घर में ठहरने के लिए अचानक आ पहुँचनेवाला कोई प्रिय अथवा सत्कार योग्य व्यक्ति। २. किसी के यहाँ कुछ दिनों के लिए बाहर से आकर ठहरा हुआ व्यक्ति। अभ्यागत। मेहमान। पाहुन। (गेस्ट) ३. वह सन्यासी या साधु जो किसी स्थान पर एक रात से अधिक न ठहरे। ४. अग्नि। ५. यज्ञ के लिए सोमलता लानेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतिथि क्रिया  : स्त्री० [ष० त०] =आतिथ्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतिथि-गृह  : पुं०=अतिथिशाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतिथि-धर्म (न्)  : पुं० [ष० त०] आवश्यक और उचित रूप से अतिथि की सेवा या सत्कार करने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतिथि-पूजा  : स्त्री० [ष० त०] अतिथि का आदर सत्कार। मेहमानदारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतिथि-यज्ञ  : पुं० [ष० त०] अतिथि का आदर-सत्कार जो पाँच महायज्ञों में से एक है। अतिथि-पूजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतिथि-शाला  : स्त्री० [ष० त०] वह भवन जो विशेष रूप से अतिथियों के ठहरने के लिए नियत हो। (गेस्ट हाउस)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतिथि-सत्कार  : पुं० [सं० ष० त०] अतिथि की सेवा और स्वागत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अतिथिदेव  : वि० [ब० स०] जिसके लिए अतिथि देव स्वरूप हो। जो अतिथि को देवता स्वरूप मानकर उसका सत्कार करे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai