लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अच्छा  : वि० [सं० अच्छ=स्वच्छ] [स्त्री० अच्छी, भाव, अच्छाई। अच्छापन] १. जो अपने वर्ग में उपकारिता, उपयोगिता, गुणपूर्णता आदि के विचार से औरों से बढ़कर और फलतः प्रशंसा या स्तुति के योग्य हो। जैसे—अच्छा आचरण, अच्छा उपदेश, अच्छा लड़का, अच्छा स्वभाव आदि। मुहावरा—अच्छा लगना=भला या सुन्दर लगना। पद—अच्छा खासा=(क) बहुत अधिक। (ख) बढ़ा-चढ़ा। २. आकार, रचना, प्रकार रूप आदि के विचार से देखने योग्य या सुन्दर। जैसे—अच्छा कपड़ा, अच्छा चित्र, अच्छा मकान। ३. प्रामाणिकता स्थिति आदि के विचार से जो किसी मानक के अनुरूप या प्रसम स्तर पर हो। जिसमें कोई खोट या मेल न हो। खरा। जैसे—अच्छा दूध, अच्छा सोना। ४. प्रसन्न और संतुष्ठ करने वाला। प्रिय या संतोषजनक। जैसे—अच्छी खबर, अच्छा खेल, अच्छा दृश्य आदि। ५. कल्याण या मंगल करनेवाला। शुभ। जैसे— अच्छा लग्न, अच्छा दिन, अच्छा मुहूर्त आदि। ६. लाभदायक या श्रेयस्कर। जैसे—(क) अच्छा हो कि आप भी चलें। (ख) कोई अच्छी नौकरी मिल जाए तो इसे छोड़ दें। ७. जैसा होना चाहिए ठीक वैसा। ८. परिस्थितियों आदि के विचार से उपयुक्त। फबनेवाला। जैसे—इस रंग की साड़ी पर काली गोट अच्छी रहेगी। ९. त्रुटि, दोष आदि से रहित। जैसे—अच्छा स्वास्थ्य या अच्छी तरकारी। १. रोग-रहित। नीरोग। जैसे—रोगी का अच्छा होना। मुहावरा—(रोगी को) अच्छा करना=तंदुस्त या नीरोग करना। ११. जो उच्चकोटि का या उत्तम न होने पर भी सन्तोषदनक हो। जैसे—अच्छी फसल। अच्छी पुस्तक। क्रि० वि० १. भली भाँति। उत्तम प्रकार से। २. ठीक या उपयुक्त अवसर पर। मुहावरा—अच्छे आना=(क) ठीक या उपयुक्त अवसर पर आना। (ख) ठीक प्रकार से बोना या बनना। ३. यदि यहीं बात है तो। जैसे—अच्छा, हम भी उनसे समझ लेगे। अव्य, आश्चर्य, उपेक्षा स्वीकृति आदि का सूचक अव्यय। जैसे—(क) अच्छा ! वह भी चले गये। (ख) अच्छा ! जाने दो। और (ग) अच्छा ! ऐसा ही सही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छा-बिच्छा  : वि० [हिं० अच्छा] १. अच्छा समझ कर चुना या छाँटा हुआ। २. उत्तम। श्रेष्ठ। ३. चंगा। स्वस्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छाई  : स्त्री० [हिं० अच्छा] १. अच्छे होने की अवस्था या भाव। अच्छापन। २. विशेषता। खूबी। ३. सुन्दरता। ४. लाभ। फायदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छापन  : पुं० [हिं० अच्छा+पन (प्रत्यय)] अच्छे होने की अवस्था या भाव। अच्छाई। श्रेष्टता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अच्छावाक  : पुं० [सं० अच्छ √वच् (बोलना)+घञ् नि० दीर्घ] सोम यज्ञ में होता का सहायक ऋत्विक्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai