लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अक्षय  : वि० [सं० न० ब०] १. जिसका क्षय या नाश न हो। अविनाशी। २. गरीब। निर्धन। पुं० परमात्मा का एक नाम या विश्लेषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अक्षय-तृतीया  : स्त्री० [कर्म० स०] वैशाख शुल्क-तृतीया। आखातीज। (पर्व)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अक्षय-पद  : पुं० (कर्म० स०) मोक्ष। वि० दे० ‘परमपद'।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अक्षय-लोक  : पुं० (कर्म० स०) स्वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अक्षय-वट  : पुं० (कर्म० स०) प्रयाग और गया के प्रसिद्ध वटवृक्ष जो हजारों वर्ष पुराने कहे जाते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अक्षय-वृक्ष  : पुं०=अक्षयवट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अक्षयकुमार  : पुं०=अक्षकुमार।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अक्षया  : स्त्री० [सं० अक्षय+टाप्] गणित ज्योतिष में कुछ विशिष्ट ऐसी तिथियाँ जो कुछ विशिष्ट दिनों में पड़ती हों। जैसे—रविवार को होने वाली सप्तमी, सोमवार को होने वाली अमावस्या या मंगलवार को होने वाली चौथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अक्षयिणी  : स्त्री० [सं० क्षयिणी, क्षय+इनि-डीप्, अक्षयिणी, न० त०] पार्वती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अक्षयी (यिन्)  : वि० [सं० क्षय+इनि, न० त०] [स्त्री० अक्षयिणी] जिसका क्षय या नाश न हो। अक्षय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अक्षय्य  : वि० [सं०√क्षि (क्षय) +यत् नि०न० त०] जिसका किसी प्रकार क्षय न किया जा सके। प्रायः सदा एक सा बना रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai