लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शुभ्र  : वि० [सं०√शुभ+रक्] [भाव० शुभ्रता] १. श्वेत। सफेद। २. उज्जवल। चमकीला। पुं० १. चाँदी। २. अबरक। ३. साँभर नमक। ४. कसीस। ५. पदुम काठ। ६. खस। ७. चरबी। ८. रूपामक्खी। ९. वंशलोचन। १॰. फिटकरी। ११. चीनी। १२. सफेद विधारा। १३. चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुभ्र-भानु  : पुं० [सं० ब० स०] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुभ्र-रश्मि  : पुं० [सं० ब० स०] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुभ्रक  : वि० [सं०] शुभ या सफेद करनेवाला। पुं० अंगराग या प्रसाधन सामग्री के रूप में एक प्रकार का तैलाक्त तरल पदार्थ जिसके व्यवहार से बालों में चमक आती है (ब्रिलियन्टीन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुभ्रकर  : पुं० [सं०] १. चन्द्रमा। २. कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुभ्रता  : स्त्री० [सं० शुभ्र+तल्-टाप्] १. शुभ्र होने की अवस्था, गुण धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुभ्रा  : स्त्री० [सं० सुभ्र-टाप्] १. गंगा। २. बंसलोचन। ३. फिटकरी। ४. चीनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुभ्रालु  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. भैंसक कंद। २. शंखालु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुभ्रांश  : पुं० [सं० ब० स०] १. चन्द्रमा। २. कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुभ्रिका  : स्त्री० [सं० शुभ्रि+कन्-टाप्] मधुशर्करा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai