लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शिकार  : पुं० [फा०] १. जंगली विशेषतः हिंसक पशु पक्षियों को पकड़ने या मारने का कार्य। मृगया। आखेट। क्रि० प्र०—खेलना। २. वह जानवर जो उक्त प्रकार से मारा जाय। ३. ऐसे पशु का मांस जो खाया जाता हो। गोश्त। ४. भक्ष्य पदार्थ। आहार। भोजन। जैसे—छिपकली को शिकार मिल गया। ५. फँसाया हुआ ऐसा व्यक्ति जिससे लाभ उठाया जा सकता हो। क्रि०—प्र०—बनना।—बनाना। होना। ६. असामी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिकारगाह  : स्त्री० [फा०] शिकार खेलने का स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिकारबंद  : पुं० [फा०] वह तस्मा जो घोड़े की दुम के पास चारजामे के पीछे शिकार किये हुए जानवर को लटकाने या आवश्यक सामान बाँधने के लिए लगाया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिकारा  : पुं० [फा० शिकारः] कश्मीर में होनेवाली एक प्रकार की बड़ी नाव जिसमें पूरी गृहस्थी के सुखपूर्वक रहने की व्यवस्था होती है। (हाउस बोट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिकारी  : पुं० [फा०] शिकार या आखेट करनेवाला अहेरी। वि० १. शिकार संबंधी। २. जिसका शिकार किया जाता हो उससे संबंध रखनेवाला। ३. जिससे शिकार किया जाता हो जैसे—शिकारी राइफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai