लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वाज  : पुं० [सं०√वच्+घञ्] १. घृत। घी। २. यज्ञ। ३. अन्न। ४. जल। ५. संग्राम। ६. बल। ७. बाण के पीछे का पंजा। ८. पलक। ९. वेग। १॰. मुनि। ११. आवाज। शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाज  : पुं० [अ० व्ज] १. उपदेश। २. विशेषतः धार्मिक उपदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजपति  : पुं० [सं०] अग्नि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजपेई  : पुं०=वाजपेयी।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजपेय  : पुं० [सं०] सात श्रौत यज्ञों में से पाँचवाँ यज्ञ जो बहुत श्रेष्ठ माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजपेयक  : वि० [सं० वाजपेय+कन्] वाजपेय-सम्बन्धी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजपेयी  : पुं० [सं० वाजपेय+इनि] वह पुरुष जिसने वाजपेय यज्ञ किया हो। २. कान्यकुब्ज ब्राह्मणों के एक प्रतिष्ठित वर्ग की उपाधि। ३. उक्त के आधार पर बहुत बड़ा कुलीन या धर्म-निष्ठ व्यक्ति। उदाहरण–कौन धौ सोमजाजी, अजामिल, कौन गजराज धौ बाजपेई।–तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजप्य  : पुं० [सं०] एकगोत्रकार ऋषि। इनके गोत्र के लोग वाजप्यायन कहलाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजप्यापन  : पुं० [सं०] वाजप्य ऋषि के गोत्र का व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजबी  : वि०=वाजिबी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजभोजी (जिन्)  : पुं० [वाज्√भुज् (खाना)+णिनि] बाजपेय यज्ञ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजश्रव  : पुं० [सं०] एक गोत्र प्रवर्तक ऋषि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजश्रवा (वस्)  : पुं० [सं०] १. अग्नि। २. एक गोत्र प्रवर्तक ऋषि ३. एक ऋषि जिनके पुत्र का नाम ‘नचिकेता’ था और जो अपने पिता के क्रुद्ध होने पर यमराज के पास ज्ञान प्राप्त करने गये थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजसनेय  : पुं० [सं० वाजसनि+ठक्-एय] १. यजुर्वेद की एक शाखा जिसे याज्ञवल्क्य ने अपने गुरु वैशपायन पर क्रुद्ध होकर उनकी पढ़ाई हुई विद्या उगलने पर सूर्य के तप से प्राप्त की थी। २. याज्ञवल्क्य ऋषि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजसनेयक  : वि० [सं० वाजसनेय+कन्] १. याज्ञवल्क्य से संबद्ध। २. वाजसनेय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजा  : वि० [अ० वाजऽ] ज्ञात। विदित। जैसे–आपको यह बात वाजा रहे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजित  : वि० [सं० वाज+इतच्] १. पंखवाला। २. (तीर या वाण) जिसमें पंख लगे हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजिन  : पुं० [सं० वाज+इनि-अण] १. शक्ति। २. होड़। ३. संघर्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजिनी  : स्त्री० [सं० वाजिन√ङीष्] १. घोड़ी। २. असगंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजिब  : वि० [अ०] १. उचित। २. संगत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजिबी  : वि०=वाजिब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजिभ  : पुं० [सं०] अश्विनी नक्षत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजिमेध  : पुं० [सं० ष० त०] अश्वमेघ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजिराज  : पुं० [सं० ष० त०] १. विष्णु। २. उच्चैश्रवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजिशिरा  : पुं० [सं० वाजिशिरस्+ब० स०] विष्णु का एक अवतार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजी (जिन्)  : पुं० [सं० वाज+इनि] १. घोड़ा। २. वासक। अड़ूसा। ३. हवि। ४. फटे हुए दूध का पानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजीकर  : वि० [सं० वाजी√कृ (करना)+अच्] (औषध) जिससे स्त्री-संभोग की शक्ति बढ़ती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाजीकरण  : पुं० [सं० वाज+च्वि√कृ (करना)+ल्युट-अन] एक प्रक्रिया जिससे पुरुष में घोड़े की शक्ति आ जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai