लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वक्त  : पुं० [अ० वक्त] १. समय। काल। क्रि० प्र०–काटना।–गँवाना।–बिताना। मुहावरा– किसी पर वक्त पड़ना=कष्ट या विपत्ति के दिन आना। २. किसी काम या बात के लिए उपयुक्त समय। अवसर। मौका। जैसे–आप भी ठीक वक्त पर आये। ३. वह निश्चित समय जो किसी विशिष्ट काम के लिए नियत हो। जैसे–उन्हें मैंने यही वक्त दिया था, शायद चले गये हों। ४. पंचांग, घड़ी आदि के अनुसार विवक्षित पल घड़ी, दिन आदि। जैसे–खाने का वक्त, सोने का वक्त, स्कूल का वक्त आदि। ५. उतना समय जितना किसी कार्य के सम्पादन में लगा हो। जैसे–इस काज में २ घंटे का वक्त लगेगा। ६. अवकाश। फुरसत। जैसे– अगर वक्त मिले तो आप भी आ जायँ। ७. मृत्यु का समय। जैसे–जब जिसका वक्त आ जायगा तब उसे जाना ही पडे़गा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वक्तव्य  : वि० [सं०√वच् (बोलना)+तव्य] [भाव० वक्तव्यता] १. जो कहा जाने को हो। २. जो कहे जाने के योग्य हो। ३. जिसके संबंध में कुछ कहा जा सकता हो। पुं० १. वक्ता का कथन। २. वह कथित या प्रकाशित विवरण जिसमें किसी ने लोगों की जानकारी के लिए वस्तु-स्थिति स्पष्ट की हो अथवा अपना विचार या मंशा प्रकट की हो। (स्टेटमेंट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वक्तव्यता  : स्त्री० [सं० वक्तव्य+तल्-टाप्] किसी बात के संबंध में वक्तव्य या उत्तर देने का भार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वक्ता (क्तृ)  : वि० [सं०√वच्+क्त] १. कहने या बोलनेवाला। २. जो अच्छी तरह कोई बात कह या बोलकर बतला सकता हो। अच्छा बोलनेवाला। पुं० वह जो जन-समाज के सामने कोई बात अच्छी तरह और समझाकर कहता हो। जैसे– कथा कहनेवाला, भाषण या व्याख्यान देनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वक्तृक  : पुं० [सं० वक्व+कन्]=वक्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वक्तृता  : स्त्री० [सं० वक्तृ+तल्-टाप्] १. वक्ता होने की अवस्था गुण या भाव। २. भाषण। व्याख्यान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वक्तृत्व  : पुं० [सं० वक्तृ+त्व] १. वक्तृता। वाग्मिता। २. अच्छे वक्ता होने की अवस्था, गुण या भाव। वाग्मिता। ३. वक्तृता। ४. कथन। वक्तव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वक्तृत्व-कला  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. वक्तृता अर्थात् प्रभावशाली ढंग से भाषण देने की कला या विद्या। (इलोक्यूशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वक्तृत्व-शास्त्र  : पुं० [सं० ष० त०] वह शास्त्र जिसमें इस बात का विवेचन होता है कि दूसरों पर प्रभाव डालने के लिए किस प्रकार की बातें कहनी या वक्तृता होनी चाहिए। (रिहटोरिक)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वक्त्र  : पुं० [सं०√वच् (बोलना)+त्र] १. मुँह। मुख। २. जानवरों का थूथन। ३. पक्षियों की चोंच। चंचु। ४. तीर, भाले आदि की नोक। ५. अगला भाग। ६. कार्य का आरम्भ। ७. एक तरह का पुराना पहनावा। ८. एक प्रकार का छंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वक्त्र-ताल  : पुं० [सं० ष० त०] संगीत में वह ताल जो मुँह से कुछ कह या बजाकर दिया जाय। (किसी पर आघात करके दिये जानेवाले ताल से भिन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वक्त्र-तुंड  : पुं० [सं० ब० स०] गणेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वक्त्र-भेदी (दिन्)  : वि० [सं० वक्त्र√भिद् (=भेदन करना)+णिनि, दीर्घ, नलोप] बहुत कड़ुआ चटपटा या तीक्ष्ण (खाद्य पदार्थ)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वक्त्र-शोधी (धिन्)  : वि० [सं० वक्त्र√शुध् (शुद्ध करना)+णिच्+णिनि] मुँह साफ करनेवाला। (पदार्थ)। पुं० जँबीरी नीबू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वक्त्रज  : पुं० [सं० वक्त्र√जन् (उत्पत्ति)+ड] ब्राह्मण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai