लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मोट  : स्त्री० [हिं० मोटरी] गठरी। मोटरी। पुं० [देश] चमड़े का एक प्रकार का बड़ा थैला जिससे सिंचाई के लिए कुएँ से पानी निकाला जाता है। चरसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोटक  : पुं० [सं०√मुट् (टेढ़ा करना)+घञ्+कन्] दुहरे किये हुए कुश के टुकड़ों का समूह जो पितृश्राद्ध करते समय व्यवहृत होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोटकी  : स्त्री० [सं० मोचक+ङीष्] संगीत में एक प्रकार की रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोटन  : पुं० [सं०√मुट् (मोड़ना)+ल्युट—अन] १. वायु। हवा। २. पीसना मलना या रगड़ना। ३. वायु। हवा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोटनक  : पुं० [सं० मोटन+कन्] एक प्रकार का सम वृत्त वर्णिक छन्द। जिसके प्रत्येक चरण में क्रम से तगण, दो जगण और अन्त में लघु-गुरु होते हैं। यथा—सौहै घन श्यामल घोर घने। मौहै तिनमैं बक-पाँति भने।—केशव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोटर  : स्त्री० [अं०] १. कोयले, प्रट्रोल आदि द्वारा उत्पादित शक्ति से सड़कों पर चलनेवाली एक प्रकार की सवारी गाड़ी। २. एक प्रकार वैद्युतिक यंत्र जिसकी शक्ति से अन्य मशीनें चलाई जाती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोटरी  : स्त्री० [तैलंग मूटा=गठरी] गठरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोटा  : वि० [सं० मुष्ट] १. अपेक्षाकृत अधिक स्थूल-काय फलतः जिसमें अधिक मांस तथा चरबी हो। ‘दुबला’ का विरुद्धार्थक। पद—मोटा-झोटा या मोटा-ताजा=हृष्ट-पुष्ट। २. जिसमें घनता अधिक हो। ‘पतला’ का विरुद्धार्थक। ३. जिसकी गोलाई का घेरा प्रसम या साधारण से अधिक हो। मुहावरा—मोटा दिखाई देना= आँखों की ज्योति में ऐसी कमी होना जिसमें छोटी या बारीक चीजें न दिखाई दें। बहुत कम और केवल मोटी चीजें दिखाई देना। ४. जिसके कण बहुत अधिक छोटे या बारीक न हों। जैसे—मोटा आटा, मोटा बालू, मोटा बेसन। ५. जो परिमाण, मान आदि में, साधारण से अधिक उत्तम या यथेष्ट हो। जैसे—मोटा असामी=धनवान या सम्पन्न व्यक्ति। मोटा भाग्य=अच्छा भाग्य या सौभाग्य। मोटा भार=बहुत अधिक भार। मोटी हानि=बहुत अधिक हानि। ६. जिसमें विशेष उत्तमता, कोमलता, प्रशंसनीय, सूक्ष्मता आदि गुणों का अभाव हो। और इसीलिए जो घटिया, बुरा या महत्त्वहीन माना जाता हो। जैसे—मोटा अनाज, मोटी उपमा, मोटी बुद्धि, मोटे वस्त्र। पद—मोटा-झोटा=बहुत ही घटिया या साधारण। ७. (बात या विषय) जो साधारण बुद्धि का आदमी भी सहज में समझ सकें। जिसे जानने या समझने में विशेष बुद्धि की आवश्यकता न हो। जैसे—मोटी बात, मोटी भूल। मुहावरा—मोटे तौर पर या मोटे हिसाब से=बिना ब्योरे की बातों का अथवा सूक्ष्म विचार किए हुए। जैसे—मोटे हिसाब से इस बात में सौ रुपए खर्च होगें। पद—मोटी चुनाई=बिना गढे हुए और बेडौल पत्थरों की (दीवार के रूप में होनेवाली) चुनाई या जोड़ाई। ८. लाक्षणिक रूप में धन, बल, आदि की अधिकता के कारण अपने आपको बड़ा समझनेवाला फलतः अभिमानी या घमंडी (व्यक्ति)। जैसे—अब तो वह मोटा हो चला है, जल्दी किसी से बात नहीं करता। पुं० [?] करैली या काली मिट्टीवाली जमीन। पुं० =मोट (बड़ी गठरी)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोटा-मोटी  : क्रि० वि० [हि० मोटा] स्थूल गणना के विचार से। मोटे हिसाब से।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोटाई  : स्त्री० [हिं० मोटा+आई (प्रत्यय)] १. मोटे होने की अवस्था या भाव। २. किसी वर्गाकार वस्तु की लंबाई और चौड़ाई से भिन्न भाग का माप। जैसे—इस लकड़ी की मोटाई तीन इंच हैं। ३. घन आदि की अधिकता के फलस्वरूप किसी के व्यवहार से प्रकट होनेवाली अहं-भावना, आलस्य या ओछापन। मुहावरा—मोटाई चढ़ना=धनवान आदि बनने पर घमंडी, ओछा तथा आलसी बनना। मोटाई झड़ना या निकलना=अहंभाव का जाते रहना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोटाना  : अ० [हि०मोटा+आना (प्रत्यय)] १. मोटा होना। स्थूलकाय होना। २. धनवान् या संपन्न होना। ३. फलतः अभिमानी या घमंडी और आलसी होना। स०ऐसा काम करना जिससे कुछ या कोई मोटा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोटापन  : पुं० [हिं० मोटा+पन (प्रत्यय] मोटे होने की अवस्था या भाव। दे० ‘मोटाई’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोटापा  : पुं० [हि०मोटा+पा (प्रत्यय)] मोटे अर्थात् स्थूलकाय होने की अवस्था या भाव। मोटापन। मोटाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोटिया  : पुं० [हि० मोटा+इया (प्रत्यय)] मोटा और खुरदुरा देशी कपड़ा। गाढ़ा। गजी। खद्दड़। सल्लम। पुं० [हि० मोट] बोझ ढोनेवाला मजदूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मोट्टायित  : पुं० [सं०√मूट् (मोड़ना)+घञ्, तुट्, बा० क्यङ्+क्त] नायिका के वे हाव या व्यापार जो उस समय उसके अंतर्मान का अनुराग व्यक्त करते हैं जब वह अपना अनुराग छिपाने के लिए सचेष्ट होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai