लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

मुखतार  : पुं० [अ० मुख्तार] [भाव० मुख्तारी] १. वह व्यक्ति जिसे किसी से विशिष्ट अवसरों पर कुछ विशेष प्रकार के काम प्रतिनिधि के रूप में करने का वैध अधिकार मिला होता है। २. एक प्रकार के कानूनी सलाहकार जो पद में वकील से छोटे होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुखतार-आम  : पुं० [अं० मुख्तारेआम] वह प्रतिनिधि जिसे किसी तरफ से सब प्रकार के कार्य विशेषतः आर्थिक या कानूनी कार्य करने का अधिकार प्राप्त हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुखतार-खास  : पुं० [अ० मुख्तारे+फा० खास] वह जिसे किसी विशिष्ट कार्य या मुकदमे के लिए मुखतार या प्रतिनिधि बनाया गया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुखतारकार  : पुं० [अ० मुख्तारे+फा० कार] [भाव० मुखतारकारी] कर्मचारी। करिंदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुखतारकारी  : स्त्री० [हिं० मुखतारकार+ई (प्रत्यय)] १. मुखतारकार का काम, पद या भाव। २. दे० ‘मुखतारी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुखतारनामा  : पुं० [अ० मुख्तार+फा०नामः] १. वह पत्र जिसमें कोई अधिकारिक या वैध रूप से किसी को अपना मुखतार नियुक्त करता हो। २. वह अधिकार-पत्र जिसके अनुसार कोई पेशेवर मुखतार कोई मुकदमा लड़ने के लिए मुखतार के रूप में नियुक्त किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
मुखतारी  : स्त्री० [अ० मुख्तारी] १. मुख्तार अर्थात् प्रतिनिधि होने की अवस्था या भाव। २. मुखतार का पद या पेशा। ३. प्रतिनिधित्व। ४. एक तरह की कानूनी परीक्षा जिसे पारित करने पर मुखतार के रूप में छोटी अदालतों में मुकदमे लड़ने का अधिकार प्राप्त होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai