लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
बनावट :
|
स्त्री० [हिं० बनाना+आवट (प्रत्यय)] [वि० बनावटी] १. किसी चीज के बनने या बनाये जाने का ढंग या प्रकार। रचने या रचे जाने की शैली। रूप-विधान। २. किसी वस्तु का वह रूप जो उसे बनाने या बनाये जाने पर प्राप्त होता है। रूप-रचना। गढ़न। जैसे—इन दोनों कमीजों की बनावट में बहुत थोड़ा अन्तर है। ३. किसी चीज को विशिष्ट और सुन्दर रूप में लाने की क्रिया या भाव। रूपाधान। (फार्मेशन)। ४. केवल दूसरों को दिखाने के लिए बनाया जानेवाला ऐसा आचरण, रूप या व्यवहार जिसमें तथ्य, दृढ़ता, वास्तविकता, सत्यता आदि का बहुत कुछ या सर्वथा अभाव हो। केवल दिखावटी आकार-प्रकार आचार-व्यवहार या रूप-रंग। ऊपरी दिखाबा। आडंम्बर। कृत्रिमता। जैसे—(क) यह उनकी वास्तविक सहानुभूति नहीं है, कोरी बनावट है। (ख) उसकी बनावट मे मत आना वह बहुत बड़ा धूर्त है। ५. वह दम्भपूर्ण मानसिक स्थिति जिसमें मनुष्य अपने आपको यथार्थ अथवा वास्तविकता से अधिक योग्य, सदाचारी आदि सिद्ध करने का प्रयत्न करता है। पाखंडपूर्ण, मिथ्या, आचरण और व्यवहार। (एफेकेटशन) जैसे—यों साधारणतः वे अच्छे विद्वान है पर उनमें बनावट इतनी अधिक है कि लोग उनकी बातों से घबराते हैं। ६. दे० ‘रचना’। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
बनावटी :
|
वि० [हिं० बनावट] १. जिसमें केवल बनावट हो तथ्य या वास्तविकता कुछ भी न हो। ऊपरी या बाहरी। जैसे—बनावटी हँसी। २. वास्तविक के अनुकरण पर बनाया हुआ। कृत्रिम। नकली। जैसे—बनावटी नगीना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai