लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
नवाब :
|
पुं० [अ० नव्वाब] १. बादशाह की ओर से नियुक्त किसी प्रदेश का प्रधान शासक। २. किसी प्रदेश का मुसलमान शासक। जैसे–रामपुर के नवाब। ३. मुसलमान रईसों को अँगरेजी शासन की ओर से मिलनेवाली एक उपाधि। ४. आवश्यकता से अधिक अपना अधिकार, ठाठ-बाट या प्रभुत्व दिखलानेवाला व्यक्ति। (व्यंग्य) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
नवाबजादा :
|
पुं० [अ० नव्वाब+फा० जादः] १. नवाह का पुत्र। नवाब का बेटा। २. वह जो बहुत बड़ा शौकीन हो तथा रईसों की तरह रहता हो। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
नवाबपसंद :
|
पुं० [फा०] १. भादों के अंतिम और क्वार के आरंभिक दिनों में होनेवाला एक प्रकार का धान। २. उक्त धान का चावल जो बढ़िया होता है। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
नवाबी :
|
वि० [हिं० नवाब+ई] १. नवाबों का। जैसे–नवाबी शासन। २. नवाबों के रंग-ढंग जैसा। नवाबों के अनुकरण पर किया हुआ। जैसे–नवाबी शान। स्त्री० १. नवाब होने की अवस्था या भाव। २. नवाब का कार्य या पद। ३. नवाबों का शासन-काल। ४. नवाबों की तरह ठाठ-बाट से रहने और खूब खरच करने की अवस्था या भाव। ५. नवाबों का सा मनामाना आचरण और ठसक या हुकूमत। पुं० पुरानी चाल का एक प्रकार का बढ़िया कपड़ा। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai