लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

नकशा  : पुं [अ० नक्शः] १. रेखाओं आदि के द्वारा किसी वस्तु की अंकित की हुई वह आकृति या प्रतिकृति जो उस वस्तु के स्वरूप का सामान्य परिचय कराती हो। क्रि० प्र०—उतारना।—खींचना।—बनाना। मुहा०—(किसी चीज या बात का) नकशा खींचना=ऐसा यथातथ्य और सविस्तार वर्णन करना कि सारा रूप या स्थिति स्पष्ट हो जाय। २. किसी आकृति, वस्तु आदि का परिचय या बोध करानेवाले चिह्न, रेखाएँ आदि जो उसके उतार-चढ़ाव, स्वरूप आदि का ज्ञान कराती हों। आकृति या ढाँचा। रूप-रेखा। जैसे—तोड़-फोड़ और नई बस्तियों से तो सारे शहर का नकशा ही बदल गया है। पद—नाक-नकशा—किसी व्यक्ति के चेहरे की गठन। जैसे—भले ही उनका रूप साँवला हो, पर नाक-नकशा बहुत अच्छा है, अर्थात् रूप देखने में सुन्दर है। ३. पृथ्वी अथवा उसके किसी विशिष्ट अंश और उस पर स्थित मुख्य-मुख्य वस्तुओं आदि का परचायक चित्र। मानचित्र। (मैप)। क्रि० प्र०—खींचना।—बनाना। विशेष—ऐसे नकशों में जलाशय, नगर, नदियाँ, पहाड़, अनेक प्रकार के विभाजन (जैसे—खेती, जमीन, बाग, सड़कें आदि) सभी मुख्य बातें अंकित होती हैं। (ख) नकशे किसी जिले, तहसील, नगर, बस्ती, भवन आदि के भी बनते हैं। (ग) किसी देश के भिन्न-भिन्न भागों की आबादी, पैदावार, वर्ष-मान आदि के भी सूचक नकशे बनते हैं। (घ) पृथ्वी के सिवा समूचे आकाश या उसके किसी अंश के भी ऐसे नकशे बनते हैं, जिनमें भिन्न-भिन्न ग्रहों, तारों, नक्षत्रों आदि की स्थितियाँ दिखायी जाती हैं। ४. कोई ऐसा अंकन जो किसी प्रकार की स्थिति बतलाने या स्पष्ट करने में सहायक होता हो। जैसे—शतरंज के अच्छे खिलाड़ी शतरंज के ऐसे नये-नये नकशे बनाकर लोगों के सामने रखते हैं कि उनकी शर्तों के अनुसार चलकर विपक्षी को मात करना बहुत ही कठिन होता है। विशेष—ऐसे नकशों में दोनों पक्षों के भिन्न-भिन्न मोहरे कुछ विशिष्ट घरों में रखे हुए दिखाए जाते हैं। ५. किसी चीज का आकार-प्रकार, रूप-रेखा आदि बतलानेवाला वह रेखा-चित्र जो वह चीज बनाने से पहले यह सूचित करने के लिए बनाया जाता है कि बनकर तैयार होने पर वह चीज कैसी होगी अथवा उसका रूप क्या होगा। जैसे—(क) जब तक कारखाने (या मकान) का नकशा अधिकारी मंजूर न कर लें, तब तक कारखाना (या मकान) बनाने का काम शुरू नहीं हो सकता। (ख) अच्छे कारीगर कोई चीज बनाने से पहले उसका नक्शा तैयार करते हैं। ६. कोई ऐसी आकृति या क्रिया, घटना या स्थिति जिसका स्वरूप प्रत्यक्ष और स्पष्ट दिखाई देता हो। जैसे—उस दिन जलसे का नकशा अभी तक हमारी आँखों के सामने है। मुहा०—नकश जमाना=ऐसे अच्छे ढंग से कोई काम कर दिखाना कि सब लोग उससे प्रभावित और मुग्ध होकर उसकी प्रशंसा करने लगें। जैसे—उस संगीत सम्मेलन में कई गवैयों ने अच्छा नकशा जमाया था। ७. किसी व्यक्ति के आचार-व्यवहार, चाल-चलन, रहन-सहन आदि का बाह्य रूप जो उसकी प्रवृत्ति, मनोवृत्ति, स्थिति आदि के सिवा उसके भविष्य का भी परिचायक होता है। जैसे—(क) आज-कल इस लड़के का नकशा अच्छा नहीं दिखाई देता। (ख) अब तो धीरे-धीरे आपके भाई साहब का नक्शा भी बदलने लगा है। 8. दे० ‘सारिणी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
नकशानवीस  : पुं० [अ० नक्शः+नवीस] वह व्यक्ति जो चीजों (देशों, घरों, कारखानों) आदि के नकशे बनाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai