लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

तरब  : पुं० [हिं० तरपना, तड़पना] सारंगी में ताँत के नीचे एक विशेष क्रम से लगे हुए तार जो बजने के समय एक प्रकार की गूँज उत्पन्न करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरबियत  : स्त्री० [अ०] १. पालने-पोसने का काम। पालन-पोषण। २. देख-रेख करके जीवित रखने और बढ़ाने का काम। संवर्धन। ३. शिक्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरबूज  : पुं० [फा० तर्बुज] १. एक प्रसिद्ध गोल बड़ा फल जिसका ऊपरी छिलका, मोटा कड़ा तथा गहरे रंग का होता है और जिसमें गुलाबी रंग का गूदा होता है जो खाया जाता है। २. वह लता जिसमें उक्त फल लगता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरबूजई  : वि० [हिं० तरबूज+ई (प्रत्यय)] तरबूज की तरह गहरे हरे रंग का। पुं० गहरा हरा रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरबूजा  : पुं=तरबूज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरबूजिया  : वि० [हिं० तरबूज] तरबूजे के छिलके के रंग का गहरा हरा। पुं० उक्त प्रकार का रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
तरबोना  : स० [फा० तर+हिं० बोरना] अच्छी तरह तर या गीला करना। भिगोना। अ० तर होना। भींगना। उदाहरण–पर-निद्रा रसना के रस में अपने पर तरबोरी।–सूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai