लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
जोड़न :
|
स्त्री० [हिं० जोड़ना] १. जोड़ने की क्रिया या भाव। २. वह दही या और कोई खट्टा पदार्थ जो दूध में उसे जमाकर दही बनाने के लिए मिलाया जाता है। जामन। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
जोड़ना :
|
स० [सं०√जुड्, हिं० जोड़+ना (प्रत्य०)] १. दो या अधिक चीजों को किसी क्रिया या युक्ति से आपस में इस प्रकार साथ बैठाना, लगाना या सटाना कि वे या तो एक हो जायँ या एक के समान काम दें और जान पड़े। अच्छी तरह दृढ़तापूर्वक किसी के साथ मिलाना। जैसे–लकड़ी के तख्ते और पाये जो कर कुरसी या मेज बनाना, कपड़े के टुकड़े जोड़कर कुरता या चादर बनाना, लेई से फटे हुए कागज या पुस्तक के पन्ने जोड़ना। २. किसी चीज में का टूटा हुआ अंग या अंश उसमें फिर से इस प्रकार जडना, बैठाना या लगाना कि वह चीज फिर से पूरी हो जाय और पहले की तरह काम देने लगे। जैसे–पैर या हाथ की टूटी हुई हड्डी जोड़ना। ३. किसी चीज के भिन्न-भिन्न या संयोजक अंगों को इस प्रकार क्रम से यथा-स्थान बैठाना, रखना या लगाना कि वह चीज पूरी तरह तैयार होकर अपना काम करने लगे। जैसे–घड़ी या पुरजे या छापे के अक्षर जोड़ना दीवार बनाने के लिए ईंटे, पत्थर आदि (मसाले से) जोड़ना। ४. पहले से जो कुछ रहा हो अथवा मूलतः जो कुछ हो, उसमें अपनी ओर से कुछ और मिलाना या लगाना। वृद्धि करना। बढ़ाना। जैसे–उसने वहाँ का हाल कहते समय अपनी तरफ से भी कई बातें जोड़ दी थी। ५. एक ही तरह की बहुत सी चीजें इकट्ठी करके एक केन्द्र में लाना या एक स्थान पर रखना। एकत्र या संगृहीत करना। जैसे–धन-संपत्ति जोड़ना, संग्रहालय के लिए चित्र, पुस्तकें, मूर्तियाँ आदि जोड़ना। उदाहरण–कौड़ी-कौड़ी माया जोड़ी,जोड़ जमी में धरता है। ६. गणित में दो या अधिक संख्याओं का योग-फल प्रस्तुत करना। मीजान लगाना। ७. लिखना-पढ़ना सीखने अथवा साहित्यिक रचना का अभ्यास करने के लिए अक्षर, पद, वाक्य आदि उपयुक्त क्रम से बैठाना, रखना या लिखना। जैसे–अक्षर जोड़कर शब्द बनाना, शब्द जोड़कर कविता का चरण या पंक्ति बनाना। ८. किसी के साथ किसी प्रकार का संबंध स्थापित करना। जैसे–किसी के साथ नाता या मित्रता जोड़ना। ९. अग्नि, दीपक आदि के संबंध में, जलनेवाली चीज के साथ अग्नि का संयोग कराना। जैसे–रसोई बनाने के लिए आग जोड़ना, प्रकाश करने के लिए दीआ जोड़ना। १॰. गाड़ी, हल आदि के संबंध में, घोड़े या बैल लाकर आगे बाँधना। जोतना। (क्व०) जैसे–तुरंत रथ जोड़ा गया और वे चल पड़े। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
जोड़ना। :
|
|
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai