लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

अवाँ  : पुं० =आवाँ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवाँग  : वि० [सं० अवङ्] नीचे की ओर झुका हुआ। नत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवाँगना  : स० [सं० अवाङ्] नीचे की ओर मोड़ना या झुकाना। उदाहरण—लीन्हेसी नवाइ डीठि पगनि अवाँगी रो।—पद्माकर।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवांछनीय  : वि० [सं० न० त०] १. जो वांछनीय (अभिलषित) या (इष्ट) न हों। २. वांछना के लिए अनाधिकारी या अपात्र। (अन्डिजायरेबुल्)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवांछित  : वि० [सं० न० त०] १. जो वांछित न हो। २. जिसकी वांछा न की गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवांतर  : वि० [सं० अव-अंतर, अत्या० स०] १. जो दो छोरों वस्तुओं या बिन्दुओं के बीच में स्थित हो। जैसे—अवांतर दिशा, अवांतर देश आदि। २. जो किसी प्रकार भेद या वर्ग के अंतर्गत हो अथवा किसी में उप-भेद आदि के रूप में मिला हो। जैसे—घोड़ों, तलवारों आदि के अनेक अवांतर भेद होते हैं। ३. गौण। ४. अतिरिक्त। पुं० १. बीच। मध्य। २. भीतरी भाग या स्थान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवाँसना  : स० [सं० वासन] नये कपड़े, बरतन आदि पहले-पहल प्रयोग में लाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
अवाँसी  : स्त्री० [सं० अवासित] नवान्न के लिए फसल मे से पहले पहल काटकर लाया हुआ बोझ। ददरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ
 

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai