लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
अभिसमय :
|
पुं० [सं० अभि-सम्√इ(गति)+अच्] [वि० अभिसामयिक] १. आपस में होनेवाला किसी प्रकार का निश्चय या समझौता। २. बौद्ध दर्शन में धर्म के प्रति रुचि और उसका ज्ञान। ३. दो या दो से अधिक राष्ट्रों या राज्यों के पारस्परिक समान हित या व्यवहार से संबंध रखनेवाले विषयों पर उनमें आपस में होने वाला वह समझौता, जिसका पालन उन सब के लिए समान रूप से विधि या विधान के रूप में आवश्यक होता है। जैसे—डाक विभाग का युद्ध संचालन संबंधी अभिसमय। ४. परस्पर युद्ध करनेवाले राष्ट्रों के सैनिक अधिकारियों का युद्ध स्थगित करने अथवा इसी प्रकार की दूसरी बातों के संबंध में होनेवाला समझौता जिसका पालन सभी पक्षों के लिए आवश्यक होता है। ५. किसी प्रथा या परपाटी के मूल में रहनेवाला सब लोगों का वह समझौता या सहमति जिसे मानक रूप में मानना सब के लिए आवश्यक होता है। जैसे—कला, काव्य या संविधान संबंधी अभिसमय। ६. उक्त प्रकार की बातें निश्चित करने के लिए आधिकारिक रूप से होनेवाला कोई सम्मेलन या सभा (कन्वेन्शन उक्त सभी अर्थों के लिए) ७. दे० ‘रूढ़ि’। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai