लोगों की राय
शब्द का अर्थ खोजें
शब्द का अर्थ
|
अगोट :
|
स्त्री० (हिं० आगा+ओट) १. वह चीज जिसे आगे या सामने रखकर अथवा उसमें छिपकर रक्षा की जाए। आड़। रोक। उदाहरण—रहिंहैं चंचल प्राण ए कहि कौन की अगोट-बिहारी। पुं० हिंसक पशुओं के शिकार का वह प्रकार जो आड़ में रहकर या किसी स्थान पर किया जाता है। क्रि० वि० निश्चित रूप से। अवश्य। उदाहरण—जब लगि जीवन जगत में, सुख-दुख मिलन अगोट—रहीम।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
अगोटना :
|
स० (हिं० अगोट) १. आड़ करना। २. छिपाना। ३. चारों ओर से घेरना। ४. घेर या बंद करके रखना। ५. अधिकार या पहरे में रखना। स०[सं० अंग+हिं० ओट) १. अंगीकार करना। स्वीकार करना। २. ग्रहण करना। लेना। ३.पसंद करना। चुनना। अ० ठहरना। रुकना। |
|
समानार्थी शब्द-
उपलब्ध नहीं |
|
|
|
|
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai