उपयोगी हिंदी व्याकरण
A PHP Error was encounteredSeverity: Notice Message: Undefined index: author_hindi Filename: views/read_books.php Line Number: 21 |
निःशुल्क ई-पुस्तकें >> उपयोगी हिंदी व्याकरण |
|
हिंदी के व्याकरण को अघिक गहराई तक समझने के लिए उपयोगी पुस्तक
पदबंध
वाक्य के संरचक अनुच्छेद के अंतर्गत आपने यह पढ़ा कि वाक्य के घटक
इन कोटियों के होते हैं:
क | (1) | कर्ताघटक (इसी में अनुभावक कर्ता भी शामिल है) |
(2) | कर्मघटक | |
(3) | पूरक (कर्तृपूरक/ कर्मपूरक) घटक | |
(4) | क्रिया घटक | |
ख | (5) | करण-संप्रदान-अपादान-अधिकरण घटक |
(6) | क्रियाविशेषण घटक | |
(7) | संबंधबोधक घटक (जिनकी चर्चा संबंधबोधक अव्यय के अंतर्गत हुई है) |
इन घटकों की भाषि अभिव्यक्ति एक-एकाधिक पदों से हो सकती है। (जैसे, मोहन
सुबह मैदान में गेंद खेलेगा) या अनेक पदों से भी हो सकती है। (जैसे,
मोहन सुबह आठ बजे सामने वाले मैदान में अपने नये फुटबाल से खेलेगा)।
जब अनेक पद, परस्पर संबद्ध होकर, पद की तरह उपवाक्य (सरल वाक्य) के घटक से
बनते हैं जब पदबंध कहे जाते हैं।
1. पदबंध में एक से अधिक पद होते हैं (जैसे, सुंदर बच्चा, किलकिलाता हुआ वह
सुंदर बच्चा, धीरे-धीरे चलेगा आदि);
2. वे सब परस्परबद्ध होते हैं (इसी कारण पदबंध शब्द में बंध शब्द का प्रयोग
किया गया है) और
3. मिलकर एक स्वतंत्र भाषिक इकाई के रूप में घटक बनते हैं।
जैसे, पिछले वाक्य में “सामने वाले मैदान में” उपवाक्य (-सरल वाक्य – वाक्य)
का अधिकरण घटक है। इसमें सामने वाला मैदान दो पद हैं, इन दोनों में
आश्रित होने का भाव या विशेषता – द्योतन या विशेषणात्मक संबंध है – मैदान
मुख्य पद या विशेष्य है और सामने वाला मुख्य पद पर आश्रित विशेषण
है। संक्षेप में पदबंध पदों का वह व्यवस्थित (-बद्ध) समूह है, जो पदवत्
कार्य करता है।
प्रत्येक पदबंध में एक मुख्य शीर्ष पद होता है, जिस पर अन्य पद आश्रित होते
हैं। जैसे सुंदर बच्चा पदबंध में सुंदर पद
सुंदर
| --> बच्चा
बच्चा पद पर आश्रित है। सुंदर पद बच्चा पद की विशेषता
बता रहा है। यहाँ विशेषण विशेष्य संबंध है।
पदबंध में एक से अधिक शीर्षपज आश्रित पद हो सकते हैं। जैसे वे चार
खिलाड़ी लड़के पदबंध में शीर्ष में लड़के पद हैं:
वे | |
चार | लड़के |
खिलाड़ी |
लड़के पद वे चार खिलाड़ी आश्रित हैं। ये तीनों विशेषणात्मक हैं।
पदबंध में कभी-कभी आश्रित पद स्वयं एक पदबंध होता है। अर्थात् आश्रित पद
किसी अन्य पद के लिए शीर्ष होता है, जैसे, बहुत सुंदर बच्चा पदबंध में बच्चा
शीर्ष पद है। इस पर पदबंध बहुत सुंदर आश्रित है।
बहुत --> सुंदर
----> बच्चा
किंतु पदबंध बहुत सुंदर में सुंदर शीर्ष पद है और बहुत उसका विशेषण अर्थात्
प्रविशेषण है।
इस प्रकार ऐसी रचनाएँ मिलती हैं, जिनमें इससे गहरे स्तर पर भी पदबंध मिलते
जाते हैं, जैसे –
आप एक अत्यंत साधु स्वभाव वाले समाज में प्रतिष्ठित व्यवसायी के पुत्र
हैं।
पदबंध अपने शीर्ष में स्थित पद के शब्द भेद के नाम पर होता है। जैसे, सुंदर
बच्चा संज्ञा पदबंध हैं, बहुत सुंदर बच्चा में बहुत
सुंदर पदबंध विशेषण पदबंध है, क्योंकि सुंदर विशेषण शब्द भेद में आता
है। इस प्रकार पदबंध मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं:
1 संज्ञा पदबंध
2 विशेषण पदबंध
3. क्रिया पदबंध
4. क्रियाविशेषण पदबंध
To give your reviews on this book, Please Login