लोगों की राय
नई पुस्तकें >>
रवि कहानी
रवि कहानी
प्रकाशक :
भारतीय साहित्य संग्रह |
प्रकाशित वर्ष : 2015 |
पृष्ठ :130
मुखपृष्ठ :
ई-पुस्तक
|
पुस्तक क्रमांक : 9841
|
आईएसबीएन :9781613015599 |
|
1 पाठकों को प्रिय
|
रवीन्द्रनाथ टैगोर की जीवनी
सन् 1917 के अंत में उन दिनों के भारत सचिव सैमुअल मांटेग्यू स्वराज के सिलसिले में भारत आए। वे रवीन्द्रनाथ से, उनके जोड़ासांको वाले घर में आकर मिले। उन्हीं दिनों बंगाल में कांग्रेस की महासभा हुई। कवि ने पहले दिन ''इंडियाज प्रेयर'' (भारत की प्रार्थना) नाम से एक कविता उस महासभा में पढ़ी - ''व्हेयर द माइंड इज विदाउट फीयर'' (जहां मन में कोई भय न हो) आदि। यह कवि का ''नैवेद्य'' काव्य संग्रह की ''चित जेथा भय शून्य'' कविता का अंग्रेजी अनुवाद था। इससे पहले सन् 1886 में कलकत्ता में कांग्रेस की महासभा में उन्होंने अपना लिखा गीत- ''आमरा मिलेछि आज मायेर डाके'' (मां की पुकार पर हम सब एकत्र हुए हैं) खुद गाकर सुनाया था। सन् 1890 में उन्होंने बंकिमचंद्र की कविता ''वंदेमातरम्'' की धुन खुद बनाकर उसे गाया भी।
इसके बाद शांतिनिकेतन में अपने विद्यालय के काम में वे पूरी तौर से जुट गए। उस बार शांतिनिकेतन में काफी गुजराती छात्र आए थे। मराठी, राजस्थानी, मलयाली छात्र वहां पहले से ही पढ़ रहे थे। नए छात्रों और उनके घरवालों से बाते करके रवीन्द्रनाथ के मन में एक नई योजना ने जन्म लिया। गुजरातियों से उन्हें चंदे में कई हजार रूपए मिल गए। सातवें पौष मेले के दूसरे दिन विश्वभारती की नींव रखी गई। उसी विद्यालय के पहले छात्र, अपने बेटे रथीन्द्रनाथ, को अपनी सहायता के लिए उन्होंने कलकत्ता से वहां बुला लिया।
मैसूर सरकार के बुलावे पर कवि बंगलूर और मैसूर गए। उन्होंने दोनों ही जगह भाषण दिया। वहां से कुछ दिन आराम करने के लिए वे उटकमंड गए। उसके बाद सालेम, पालिघाट, श्रीरंगपट्टनम, तंजौर, तिरूचिनापल्ली, कुभकोणम, मदुरई आदि जगहों में उन्हें भाषण देने के लिए जाना पड़ा। थियोसापिस्टों के केन्द्र मदनपल्ली भी गए। उसके बाद अडियार। ऐनी बेसेंट के स्कूल में भी आचार्य के रूप में उन्होंने भाषण दिया। भाषण का विषय था - ''भारतीय संस्कृति का केन्द्र।''
...Prev | Next...
मैं उपरोक्त पुस्तक खरीदना चाहता हूँ। भुगतान के लिए मुझे बैंक विवरण भेजें। मेरा डाक का पूर्ण पता निम्न है -
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai