लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> सिंहासन बत्तीसी

सिंहासन बत्तीसी

वर रुचि

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :101
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9721
आईएसबीएन :9781613012284

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

सिंहासन बत्तीसी 32 लोक कथाओं का ऐसा संग्रह है, जिसमें विक्रमादित्य के सिंहासन में लगी हुई 32 पुतलियाँ राजा के विभिन्न गुणों का कथा के रूप में वर्णन करती हैं।

सत्रहवीं पुतली विद्यावती

एक दिन वीर विक्रमादित्य अपनी सभा में बैठा था। अचानक उसने पंडितों से पूछा, "बताओ, पाताल का राजा कौन है?"

एक पंडित बोला, “महाराज! पाताल का राजा शेषनाग है।”

राजा की इच्छा हुई कि उसे देखें। उसने अपने वीरों को बुलाया। वे राजा को पाताल ले गये। राजा ने देखा कि शेषनाग का महल रत्नों से जगमगा रहा है। द्वार पर कमल के फूलों की बंदनवारें बंधी हुई हैं। घर-घर आनंद हो रहा है। खबर मिलने पर शेषनाग द्वार पर आया। पूछा कि तुम कौन हो? राजा ने बता दिया। फिर बोला, "आपके दर्शन की इच्छा थी, सो पूरी हुई।"

शेषनाग राजा को अंदर ले गया। वहां उसकी खूब आवभगत की। राजा पांच-सात दिन वहां रहा। जब विदा मांगी तो शेषनाग ने उसे चार लाल दिये। एक का गुण था कि जितने चाहो, उतने गहने उससे ले लो। दूसरे लाल से हाथी-घोड़े-पालकियां मिलती थीं, तीसरे से लक्ष्मी और चौथे से हरिभजन और अनेक काम करने की इच्छा पूरी होती थी।

राजा अपने नगर में आया। वहां उसे एक भूखा ब्राह्मण मिला। उसने भिक्षा मांगी। राजा ने सोचा कि एक लाल दे दे। उसने ब्राह्मण को चारों लाल के गुण बताये और पूछा कि कौन-सा लोगे? उसने कहा कि मैं घर पूछकर अभी आता हूं। घर पहुंचने पर उसने लालों की बात कही तो ब्राह्मणी ने कहा, "वह लाल लो, जो लक्ष्मी देता है; क्योंकि लक्ष्मी से ही सब काम सधते हैं।"

ब्राह्मण के बेटे ने कहा, “अकेली लक्ष्मी से क्या होगा! तुम वह लो, जिससे हाथी-घोड़े-पालकियां मिलती हैं।”

बेटे की बहू ने कहा, “तुम वह लो, जिससे गहने मिलते हैं; क्योंकि गहनों से बहुत-से काम निकलते हैं।”

ब्राह्मण ने कहा, “तुम तीनों बौरा गये हो। मेरी इच्छा सिवा धर्म के और कुछ नहीं; क्योंकि धर्म से जग में यश मिलता है। मैं तो वह लाल चाहता हूं जिससे धर्म-कर्म हो।”

चारों की चार मति। ब्राह्मण क्या करे! आकर उसने राजा को सब हाल कह सुनाया।

राजा ने कहा, “तुम उदास न हो। चारों लाल ले जाओ।”

ब्राह्मण को चारों लाल लेकर विक्रमादित्य के यहाँ से अपने घर लौट आया।

पुतली बोली, “इस कलियुग में है कोई जो उस राजा के समान दान दे?”

राजा भोज बड़ा निराश हुआ। अगले दिन जब वह सिंहासन पर बैठने को हुआ तो उसे अठारहवीं पुतली ने रोक दिया और यह कहानी सुनाई।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai