लोगों की राय
ई-पुस्तकें >>
कामायनी
कामायनी
प्रकाशक :
भारतीय साहित्य संग्रह |
प्रकाशित वर्ष : 2016 |
पृष्ठ :177
मुखपृष्ठ :
ईपुस्तक
|
पुस्तक क्रमांक : 9700
|
आईएसबीएन :9781613014295 |
 |
|
9 पाठकों को प्रिय
92 पाठक हैं
|
जयशंकर प्रसाद की सर्वश्रेष्ठ रचना
शब्द, स्पर्श, रस, रूप, गंध की पारदर्शिनी सुघड़ पुतलियां,
चारों ओर नृत्य करतीं ज्यों रूपवती रंगीन पुतलियां!
इस कुसुमाकर के कानन के अरुण पराग पटल छाया में,
इठलातीं सोतीं जगतीं ये अपनी भव-भरी छाया में।
वह संगीतात्मक ध्वनि इनकी कोमल अंगड़ाई है लेती,
मादकता की लहर उठाकर अपना अंबर तर कर देती।
आलिंगन-सी मधुर प्रेरणा छू लेती, फिर सिहरन बनती,
नव-अंबुलषा की व्रीड़ा-सी खुल जाती है, फिर जा मुंदती।
यह जीवन की मध्य-भूमि है रस-धारा से सिंचित होती,
मधुर लालसा की लहरों से यह प्रवाहिका स्पंदित होती।
जिसके तट पर विद्युत-कण से मनोहारिणी आकृति वाले,
छायामय सुषमा में विह्वल विचर रहे सुंदर मतवाले।
सुमन-संकुलित भूमि-रंध्र से मधुर गंध उठती रस-भीनी,
वाष्प अदृश्य फुहारें इसमें छूट रहे, रस-बूंदे झीनी।
घूम रही है यहां चर्तुदिक् चलचित्रों सी संसृति छाया,
जिस आलोक-विंदु को घेरे वह बैठी मुसक्याती माया।
भाव-चक्र यह चला रही है इच्छा की रथ-नाभि घूमती,
नवरस-भरी अराएं अविरल चक्रवाल को चकित चूमती।
यहां मनोमय विश्व कर रहा रागारुण चेतन उपासना,
माया-राज्य! यही परिपाटी पाश बिछा कर जीव फांसनां।
ये अशरीरी रूप, सुमन से केवल वर्ण गंध में फूले,
इन अप्सरियों की तानों के मचल रहे हैं सुंदर झूले।
भाव-भूमिका इसी लोक की जननी है सब पुण्य-पाप की,
ढलते सब, स्वभाव प्रतिकृति बन गल ज्वाला से मधुर ताप की।
...Prev | Next...
मैं उपरोक्त पुस्तक खरीदना चाहता हूँ। भुगतान के लिए मुझे बैंक विवरण भेजें। मेरा डाक का पूर्ण पता निम्न है -
A PHP Error was encountered
Severity: Notice
Message: Undefined index: mxx
Filename: partials/footer.php
Line Number: 7
hellothai