लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> अकबर - बीरबल

अकबर - बीरबल

गोपाल शुक्ल

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :149
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9680
आईएसबीएन :9781613012178

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

332 पाठक हैं

अकबर और बीरबल की नोक-झोंक के मनोरंजक किस्से


सबसे अच्छा पानी


एक बार अकबर ने भरे दरबार में अपने दरबारियो से पूछा, "बताओ किस नदी का पानी सबसे अच्छा है?"

सभी दरबारियो ने एकमत से उत्तर दिया, "गंगा का पानी सबसे अच्छा होता है।"

लेकिन बादशाह के प्रश्न का उत्तर बीरबल ने नहीं दिया उसे मौन देखकर बादशाह बोले, "बीरबल तुम चुप क्यो हो?"

बीरबल बोले, "बादशाह हुजूर पानी सबसे अच्छा यमुना नदी का होता है।"

बीरबल का यह उत्तर सुनकर बादशाह को बड़ी हैरानी हुई और बोले, "तुमने ऐसा किस आधार पर कहा है जबकि तुम्हारे धर्मग्रंथो में गंगा नदी के पानी को सबसे शुद्ध व पवित्र बताया गया है और तुम कह रहे हो कि यमुना नदी का पानी सबसे अच्छा होता है।"

बीरबल ने कहा, "हुजूर मै भला पानी की तुलना अमृत के साथ कैसे कर सकता हूँ . गंगा में बहने वाला पानी केवल पानी नहीं बल्कि अमृत है इसीलिए मैंने कहा था कि पानी यमुना का सबसे अच्छा है।" बादशाह और सभी दरबारी निरुत्तर हो गए और उन्हें मानना पड़ा कि बीरबल सही कह रहे हैं ।

* * *


...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book