लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> अकबर - बीरबल

अकबर - बीरबल

गोपाल शुक्ल

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :149
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9680
आईएसबीएन :9781613012178

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

332 पाठक हैं

अकबर और बीरबल की नोक-झोंक के मनोरंजक किस्से


कुल कौए कितने हैं


एक दिन अकबर अपने मंत्री बीरबल के साथ अपने महल के बाग में घूम रहे थे | अकबर बागों में उड़ते कौओं को देखकर कुछ सोचने लगे और बीरबल से पूछा, “क्यों बीरबल, हमारे राज्य में कुल कितने कौए होंगे”?

बीरबल ने कुछ देर अंगुलियों पर कुछ हिसाब लगाया और बोले, “हुज़ूर, हमारे राज्य में कुल मिलाकर 95,463 कौए हैं।”

"तुम इतना विश्वास से कैसे कह सकते हो ?"

हुज़ूर, “आप खुद गिन लीजिए", बीरबल बोले।

अकबर को कुछ इसी प्रकार के जवाब का अंदेशा था।

उन्होंने ने पूछा, ”बीरबल, यदि इससे कम हुए तो”?

"तो इसका मतलब है कि कुछ कौए अपने रिश्तेदारों से मिलने दूसरे राज्यों में गये हैं।"

"और यदि ज्यादा हुए तो ?"

"तो इसका मतलब यह है हु़जूर कि कुछ कौए अपने रिश्तेदारों से मिलने हमारे राज्य में आये हैं", बीरबल ने मुस्कुरा कर जवाब दिया।

अकबर एक बार फिर मुस्कुरा कर रह गये।

* * *


...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book