लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> श्री दुर्गा सप्तशती (दोहा-चौपाई)

श्री दुर्गा सप्तशती (दोहा-चौपाई)

डॉ. लक्ष्मीकान्त पाण्डेय

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :212
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9644
आईएसबीएन :9781613015889

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

212 पाठक हैं

श्री दुर्गा सप्तशती काव्य रूप में

जग तें भयउ निसाचर नासा।
सुरगन कर सुरलोक निवासा।।
निर्भय भए मिला अधिकारा।
भोगहिं जज्ञ पालि आचारा।।
सुंभ निसुंभ जगत परितापी।
रन महं मरे निसाचर पापी।।
सकल देव सुरलोक सिधाए।
हारे दनुज पतालहिं आए।।
आदि नित्य जग की अवलम्बा।
त्राण हेतु अवतरतीं अम्बा।।


जय-जय जगजननी अदभुत करनी, हरनी जग की पीरा।
माया बनि मोहतिं सबजग पोहतिं, हरति सकल भव भीरा।।
जे जन तोहिं पूजत मन संतोषत देतिं सुमृति अरु ज्ञाना।
जय महाकालिका, महामारिका प्रलयकाल अनुमाना।।

अज आदि अनूपा सृष्टि स्वरूपा प्रगट कियो जग सारा।
हे सनातनी मां तुम ही भूमा पालति ले अवतारा।।
तुम सृष्टि बनाई विभव बढ़ाई लक्ष्मी रूप तिहारा।
जग कुमति समानी तुम खिसिआनी दारिद दै धनहारा।।

पुष्प धूप अरु गंध, लै जन जे पूजन करत।
धन सुत गति अरु बुद्धि, तुम्हरे सुमिरन जन लहत।७।।

० ० ०

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book