लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> श्री दुर्गा सप्तशती (दोहा-चौपाई)

श्री दुर्गा सप्तशती (दोहा-चौपाई)

डॉ. लक्ष्मीकान्त पाण्डेय

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :212
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9644
आईएसबीएन :9781613015889

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

212 पाठक हैं

श्री दुर्गा सप्तशती काव्य रूप में

काल सत्रु नासति तुम माता।
रूप चरित चिन्तन नहिं आता।।
रूप देहि जय दे महतारी।
यश दे मां सब सत्रु संहारी।
हरती जगदम्बा जन अघ गन।
भगति भाव पूजत जब जे जन।।
रूप देहि जय दे महतारी।
यश दे मां सब सत्रु संहारी।।
जे जन जपत भगति उर लाई।
मेटत मातु रोग समुदाई।
रूप देहि जय दे महतारी।
यश दे माँ सब सत्रु संहारी।।
श्रद्धा भक्ति सहित नित अर्चन।
चण्डी सतत जपत तोहि जे जन।।
रूप देहि जय दे महतारी।
यश दे मां सब सत्रु संहारी।।


सुख दे मां सौभाग्य दे, सारे रोग निवारि।
जय दे यश दे रूप दे, माता सत्रु संहारि।।५।।

बल दे हे चण्डी महतारी।
सव प्रकार द्वेषिन निरवारी।।
रूप देहि जय दे महतारी।
यश दे मां सव सत्रु संहारी।।
तुम अम्बे कल्यान विधायिनि।
शुभकारी सम्पदा प्रदायिनि।।
रूप देहि जय दे महतारी।
यश दे मां सब सत्रु संहारी।।
निज किरीट तव चरननि डारी।
करत प्रनाम असुर असुरारी।।
रूप देहि जय दे महतारी।
यश दे मां सब सत्रु संहारी।।
लक्ष्मी तथा सुयश विस्तारी।
देहु मातु विद्या उपकारी।।
रूप देहि जय दे महतारी।
यश दे मां सब सत्रुसंहारी।।


दैत्य दर्प हारिनि शिवा, आयो सरन तिहारि।
जय दे यश दे रूप दे, माता सत्रु संहारि।।६।।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai