लोगों की राय

भाषा एवं साहित्य >> पीढ़ी का दर्द

पीढ़ी का दर्द

सुबोध श्रीवास्तव

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :118
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9597
आईएसबीएन :9781613015865

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

185 पाठक हैं

संग्रह की रचनाओं भीतर तक इतनी गहराई से स्पर्श करती हैं और पाठक बरबस ही आगे पढ़ता चला जाता है।


कालचक्र


तुम्हें,
कौन सा दिन बताऊं
अपनी पैदाइश
और
इस ज़मीं से जुदा होने का।

अज्ञात ठिकाने की तरफ
खिसकते कदम
बस, यूं हीं चलते रहे
कितने 'तुम' मिले
कितने 'हम' रुखसत हुए?
बीते लम्हों जैसा
जहन में खोता गया
सब।

जाने कब
मैं,
व्यस्त शहर की
सांप सी काली सड़क पे घूमते
आवारा जीवों सा-
कुचला गया,

मेरी घुटी सी चीख़
शोर में दफ़न हो गयी,
मेरी अनाम मौत की
गवाही के लिए
कोई
'आदमी' न मिला
और
मैं
हर बार
मरता रहा
कितनी बार (?)
याद नहीं।

0 0 0

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book