लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> गंगा और देव

गंगा और देव

आशीष कुमार

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :407
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9563
आईएसबीएन :9781613015872

Like this Hindi book 7 पाठकों को प्रिय

184 पाठक हैं

आज…. प्रेम किया है हमने….

फिर एक साल बाद

गंगा को एक बार फिर से इसी सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया गया। देव ने एक बार फिर से डाक्टरों से हाथ जोड़े कि बिना आँपरेशन के ही डिलीवरी करवायें।

सभी परिवारजन एक बार फिर से राम-नाम जपने लगे। तभी सफेद रंग की ड्रेस पहने नर्स भागी-भागी देव के पास आई....।

‘मुबारक हो! आपके लड़का हुआ है!!’ नर्स खुश होकर बोली।

‘मेरी मिठाई की दुकान वो सामने ही है!! सड़क के उस पार! आज से आपके लिए आजीवन मिठाइयाँ फ्री हैं!!’ देव ने सारी जिन्दगी उस नर्स को फ्री में मिठाईयाँ देने का ऐलान किया। वो नर्स बहुत खुश हुई। इतनी बड़ी बक्शीश आज तक उस सामुदायिक केन्द्र की किसी नर्स को नहीं मिला था। मैंने जाना...

गंगा को पुत्र नार्मल डिलीवरी से ही हुआ था। देव ने इसका नाम एक बार फिर से भगवान शंकर के नाम पर ‘सत्यम्‘ रखा। क्योंकि सत्य ही शिव थे और शिव ही सत्य थे। शिव की आराधना से ही देव ने गंगा का प्रेम जीता था। मैंने जाना....

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

लोगों की राय

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai