लोगों की राय

उपन्यास >> अवतरण

अवतरण

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :590
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9552
आईएसबीएन :9781613010389

Like this Hindi book 4 पाठकों को प्रिय

137 पाठक हैं

हिन्दुओं में यह किंवदंति है कि यदि महाभारत की कथा की जायें तो कथा समाप्त होने से पूर्व ही सुनने वालों में लाठी चल जाती है।


‘‘एक बार कुछ सैनिक हमारे वन में मृगया के लिए आये। उन में से एक ने मुझसे बलात्कार करना चाहा। कुहुक समीप खड़ा था। उसने बाधा डाली। इस पर उस सैनिक के साथ उसका युद्ध हो गया।’’

कुहुक के पास कोई शस्त्र नहीं था। उस सैनिक के पास एक लम्बा-सा खड्ग था। वह खड्ग से लड़ता रहा और युद्ध में कुहुक मारा गया। इसके पश्चात् हमारे गाँव के सब युवक कुहुक की मृत्यु का प्रतिकार लेने ने लिए उन सैनिकों से लड़ने लगे।

‘‘उस लड़ाई में भी सैनिक विजयी हुए। इस युद्ध के प्रतिकार में सैनिक हमारे गाँव की सब युवा लड़कियों को पकड़कर हस्तिनापुर ले आए और हमें राजमाता को भेंट कर दिया।’’

‘‘इस घटना के पश्चात् तो मुझको कोई भी नगर का रहने वाला सुन्दर प्रतीत नहीं हुआ। इस पर भी आपकी बात दूसरी है।’’

‘‘मेरी बात क्यों दूसरी है?’’

‘‘यह मैं बता नहीं सकती। मैं समझती हूँ कि आप सैनिक नहीं है। राज्य परिवार से सम्बन्धित भी नहीं है। साथ ही आप बहुत अच्छा चरित्र रखते हैं।’’

‘‘मैं राज्य-परिवार का सेवक हूँ।’’

‘‘मैं भी सेविका हूँ। एक सेविका का सेवक को पसन्द करना विस्मय करने की बात नहीं हो सकती।’’

इसके पश्चात् वह दासी प्रतिदिन मेरे समीप आती गयी और मुझको बहुत भली लगने लगी। वह कृष्ण-वर्ण अवश्य थी, इस पर भी उसकी रूप-रेखा आकर्षक थी। मेरा उसके साथ प्रेम हो गया।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book