लोगों की राय

ई-पुस्तकें >> असंभव क्रांति

असंभव क्रांति

ओशो

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :405
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 9551
आईएसबीएन :9781613014509

Like this Hindi book 5 पाठकों को प्रिय

434 पाठक हैं

माथेराम में दिये गये प्रवचन

नानक जाकर मक्का में पैर करके सो गए थे--पवित्र मंदिर के पत्थर की तरफ। बड़े कठोर रहे होंगे। प्रेम मन में जरा भी नहीं रहा होगा, नहीं तो क्या जरूरत थी, पैर और कहीं भी तो किए जा सकते थे। पवित्र पत्थर की तरफ पैर करके सोने की क्या जरूरत थी पुजारी भागे हुए आए थे और उन्होंने कहा था, नासमझ। पैर किए हुए हैं पवित्र मंदिर की तरफ। हटाओ पैर यहाँ से। नानक ने कहा, तुम्हीं मेरे पैर उस तरफ कर दो, जहाँ परमात्मा न हो।

बड़ी चोट थी।

उन थोड़े से लोगों ने, जिन्होंने आदमी को चोट पहुँचाने का प्रेम दिखलाया है, उन्होंने आदमी को विकसित किया है। जिनने थोड़ी चोट पहुँचाने का प्रेम दिखलाया, उन्होंने ही मनुष्य की चेतना को आगे बढ़ाया है। जिस दिन ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा से ज्यादा होगी, जो चोट पहुँचा सकते हैं, जिनका प्रेम यह साहस कर सकता है, उस दिन मनुष्य के जीवन में बड़ी क्रांतियां संभावी हैं।

तो मैं तो प्रार्थना करूंगा मधुर शब्दों को मत खोजे। मधुर शब्द होने से ही प्रेम नहीं हो जाता। शब्दों की पीछे क्या आकांक्षा है उसे खोजे। उन्होंने कहा है कि आप संन्यासियों के संबंध में जो कहते हैं, उससे संन्यासी आपके दुश्मन हो रहे हैं। अगर वे दुश्मन हो जाएंगे, तो मैं जो कह रहा हूँ, वह सिद्ध हो जाएगा कि सही था।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai