लोगों की राय

कविता संग्रह >> अंतस का संगीत

अंतस का संगीत

अंसार कम्बरी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :113
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9545
आईएसबीएन :9781613015858

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

397 पाठक हैं

मंच पर धूम मचाने के लिए प्रसिद्ध कवि की सहज मन को छू लेने वाली कविताएँ



बाल गीत

ऐसी धरती कौन


सर पर पहने ताज सुनहरा
बाहों पर आकाश है ठहरा
चरणों में है सागर गहरा
ऐसी धरती कौन?
भारत जो है प्यारा देश हमारा

राम जहाँ, रहमान जहाँ है
गीता और कुर्आन जहाँ है
हर इक धर्म समान जहाँ है
ऐसी धरती कौन?
भारत जो है प्यारा देश हमारा

गंगा का है अमृत पानी
यमुना है नदियों की रानी
संगम जिनकी प्रेम कहानी
ऐसी धरती कौन?
भारत जो है प्यारा देश हमारा

जिसकी हर ऋतु मतवाली है
खेतों - खेतों हरियाली है
ईश्वर जिसका खुद माली है
ऐसी धरती कौन?
भारत जो है प्यारा देश हमारा

कृष्णा है रसखान को प्यारा
खुसरो को है राम दुलारा
गाये कबीरा का इक-तारा
ऐसी धरती कौन?
भारत जो है प्यारा देश हमारा

* *

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book