लोगों की राय

कविता संग्रह >> अंतस का संगीत

अंतस का संगीत

अंसार कम्बरी

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2016
पृष्ठ :113
मुखपृष्ठ : Ebook
पुस्तक क्रमांक : 9545
आईएसबीएन :9781613015858

Like this Hindi book 8 पाठकों को प्रिय

397 पाठक हैं

मंच पर धूम मचाने के लिए प्रसिद्ध कवि की सहज मन को छू लेने वाली कविताएँ


कभी नहीं लड़ते


मेरे आँगन में तुलसी है, नागफनी भी है
आस-पास रहते हैं लेकिन कभी नहीं लड़ते।

अपने हिस्से की सरहद को पार नहीं करते
एक-दूसरे पर भूले से वार नहीं करते
घर वालों की खैर मनाते हैं दोनों मिलकर
अशुभ चाहने वालों का सत्कार नहीं करते

सहनशीलता सीखी है तकरार नहीं सीखी
एक-दूसरे की आँखों में कभी नहीं गड़ते
आस-पास रहते हैं लेकिन कभी नहीं लड़ते।

जंगल में होते तो ऐसी बात नहीं होती
जीवन भर दीवाली जैसी रात नहीं होती
अपने-अपने मद में दोनों चूर रहा करते
एक-दूसरे की क्षमता भी जात नहीं होती

कौन बचाता उन्हें वहाँ आँधी-तूफानों से
आपस के नजदीकी रिश्ते कभी नहीं बढ़ते
आस-पास हते हैं लेकिन कभी नहीं लड़ते।

* *

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book