लोगों की राय

कहानी संग्रह >> प्रेम प्रसून ( कहानी-संग्रह )

प्रेम प्रसून ( कहानी-संग्रह )

प्रेमचन्द

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2014
पृष्ठ :286
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 8588
आईएसबीएन :978-1-61301-115

Like this Hindi book 1 पाठकों को प्रिय

93 पाठक हैं

इन कहानियों में आदर्श को यथार्थ से मिलाने की चेष्टा की गई है


मैं–हाँ, देखा है।

रानी ने पूछा–कब?

मैं–जिस दिन वह शेर का शिकार खेलने गये थे।

रानी–क्या तेरे सामने ही शेर ने उन पर चोट की थी?

मैं–हाँ, मेरी आँखों के सामने।

रानी उत्सुक होकर खड़ी हो गई और बड़े दीन-भाव से बोली–तू उनकी लाश का पता लगा सकती है?

मैं–ऐसा न कहिए, वह अमर हों। वह दो सप्ताहों से मेरे यहाँ मेहमान हैं।

रानी हर्षमय आश्चर्य से बोलीं–मेरा रणधीर जीवित है?

मैं–हाँ, अब उनके चलने-फिरने में शक्ति आ गई है।

रानी मेरे पैरों पर गिर पड़ीं!

तीसरे दिन अर्जुननगर की कुछ और ही शोभा थी। वायु आनंद के मधुर स्वर से गूँजती थी; दूकानों ने फूलों का हार पहना था। बाजारों में आनंद के उत्सव मनाए जा रहे थे। शोक के काले वस्त्रों की जगह केशर का सुहावना रंग बधाई दे रहा था। इधर सूर्य ने ऊषा-सागर से सिर निकाला, उधर सलामियाँ दगनी आरंभ हुई। आगे-आगे मैं एक सब्ज घोड़े पर सवार आ रही थी, और पीछे राजकुमार का हाथी, सुनहरे झूलों से सजा, चला आता था। स्त्रियाँ अटारियों पर मंगल गीत गातीं और पुष्पों की वृष्टि करती थीं। राजभवन के द्वार पर रानी मोतियों से आंचल भरे खड़ी थीं। ज्यों ही राजकुमार हाथी से उतरे, वह उन्हें गोद में लेने के लिए दौड़ीं और उन्हें छाती से लगा लिया।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book