लोगों की राय

उपन्यास >> कर्मभूमि (उपन्यास)

कर्मभूमि (उपन्यास)

प्रेमचन्द

प्रकाशक : भारतीय साहित्य संग्रह प्रकाशित वर्ष : 2014
पृष्ठ :658
मुखपृष्ठ : ई-पुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 8511
आईएसबीएन :978-1-61301-084

Like this Hindi book 3 पाठकों को प्रिय

31 पाठक हैं

प्रेमचन्द्र का आधुनिक उपन्यास…


अमर ने पूछा–‘अच्छा, तुम इस फैसले का मतलब समझ गयीं?’

‘समझी क्यों नहीं? पाँच आदमियों की एक कमेटी बनेगी। वह जो कुछ करेगी उसे सरकार मान लेगी। तुम और सलीम दोनों उस कमेटी में रहोंगे। इससे अच्छा और क्या होगा?’

‘बाकी तीन आदमियों को भी हमीं चुनेगे।’

‘तब तो और भी अच्छा हुआ।’

‘गवर्नर साहब की सज्जनता और सहृदयता है।’

‘तो लोग उन्हें व्यर्थ बदनाम कर रहे थे?’

‘बिलकुल व्यर्थ।’

‘इतने दिनों के बाद हम फिर अपने गाँव में पहुँचेंगे। और लोग भी तो छूट आये होंगे?’

‘आशा है। जो न आये होंगे, उनके लिए लिखा-पढ़ी करेंगे।’

‘अच्छा उन तीन आदमियों में कौन-कौन रहेगा?’

‘और कोई रहे या न रहे, तुम अवश्य रहोगी।’

‘देखती हो बहूजी, यह मुझे इसी तरह छेड़ा करते हैं।’

यह कहते-कहते उसने मुँह फेर लिया। आँखों में आँसू भर आये थे।

समाप्त

...Prev |

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book