लोगों की राय

उपन्यास >> आशा निराशा

आशा निराशा

गुरुदत्त

प्रकाशक : सरल प्रकाशन प्रकाशित वर्ष : 2009
पृष्ठ :236
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 7595
आईएसबीएन :9781613010143

Like this Hindi book 6 पाठकों को प्रिय

203 पाठक हैं

जीवन के दो पहलुओं पर आधारित यह रोचक उपन्यास...


‘‘माँ! काम तो मैत्रेयी की पसन्द का करूंगा। रहने का स्थान भी उसके अनुसार ही निश्चय करूंगा।’’

माँ इस विचार पर प्रसन्न थी। भोजन के समय जब मैत्रेयी भोजन करने आयी तो वह तेज की माता के साथ बैठ गयी। तेज ने माँ को एक हीरे के जड़ित अंगूठी दिखाई और कहा, ‘‘माँ! यह इसे पहना दो। यह आज सगाई के भेंट स्वरूप है।’’

माँ ने अंगूठी देखी और मैत्रेयी की अंगुली पर चढ़ा दी। वह अंगुली पर पूरी आयी तो माँ ने पूछा, ‘‘नाप कैसे लिया था?’’

‘‘अनुमान से ले आया था। जौहरी से बदलने का वचन ले आया था। परन्तु ईश्वर का धन्यवाद है कि मेरा अनुमान ठीक ही निकला है।’’

मैत्रेयी ने अँगूठी पहने अपने हाथ को देखा और उससे हाथ की शोभा बढ़ गयी देख कृतज्ञता की दृष्टि से तेज की ओर देखने लगी। तेज हंस पड़ा। हंसते हुए बोला, ‘‘धन्यवाद है।’’

‘‘धन्यवाद तो मुझे करना चाहिये। कितने की मोल लाये हैं?’’

‘‘यह नहीं बताऊंगा। जब पसन्द है तो मूल्य प्राप्त हो गया है।’’

अगले दिन शकुन्तला अपने पति मोहनचन्द सोमानी के साथ मध्याह्नोत्तर तीन बजे हवाई पत्तन पर पहुंच गई। यशोदा, पुत्र और होने वाली बहू के साथ उनके स्वागत के लिये पत्तन पर पहुंची हुई थी।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book