लोगों की राय

आचार्य श्रीराम शर्मा >> जागो शक्तिस्वरूपा नारी

जागो शक्तिस्वरूपा नारी

श्रीराम शर्मा आचार्य

प्रकाशक : युग निर्माण योजना गायत्री तपोभूमि प्रकाशित वर्ष : 2020
पृष्ठ :60
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 15496
आईएसबीएन :00000

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

नारी जागरण हेतु अभियान

नव निर्माण का युग


आज नव निर्माण का युग है और इस नव निर्माण में नारी का सहयोग वांछनीय है अथवा यों कहे कि आने वाले युग का नेतृत्व नारी करेगी, तो भी अतिशयोक्ति न होगी। इस जागरण की स्वर्णिम वेला में भारतीय नारी का प्रथम उत्तरदायित्व है कि वह आगे कदम उठाये। जरा कल्पना करिए उस वैदिक काल की जब घोषा, अपाला, गार्गी, मैत्रेयी जैसी महान् रमणियाँ हुईं, अनेक वेदमंत्रों का निर्माण करने वाली ऋषिकाएँ हुईं, जहाँ देश पर और आने पर प्राण न्यौछावर करने वाली रणदेवियाँ हुईं। आज उन्हीं की जन्मभूमि पर नारी पर किया जाने वाला अत्याचार क्यों ?

आज के युग में भारतीय नारी की शिक्षा का औसत सोचते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं और आश्चर्य होता है कि क्या यही उन ब्रह्मवादिनी की भूमि है? जो-जो अत्याचार आज तक नारी पर अबला समझ कर किये गये, चाहे उससे अंतरिक्ष फट पड़ा हो; परन्तु पुरुष का हृदय न पसीजा। देश की मान-मर्यादा की रक्षा करने वाली नारी जब नव विहान का स्वर गुंजा देगी, तो कोई सन्देह नहीं हमारे देश में आज फिर हरिश्चंद्र, प्रताप, राम, भीम और अर्जुन पैदा होंगे।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai