लोगों की राय

आचार्य श्रीराम शर्मा >> जागो शक्तिस्वरूपा नारी

जागो शक्तिस्वरूपा नारी

श्रीराम शर्मा आचार्य

प्रकाशक : युग निर्माण योजना गायत्री तपोभूमि प्रकाशित वर्ष : 2020
पृष्ठ :60
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 15496
आईएसबीएन :00000

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

नारी जागरण हेतु अभियान

श्रेष्ठ व्यक्तियों से ही श्रेष्ठ समाज


श्रेष्ठ व्यक्तियों से ही श्रेष्ठ समाज बनता है। ''हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा'', ''हम बदलेंगे-युग बदलेगा'' का उद्घोष इसी दृष्टि से है कि नव निर्माण का पुण्य प्रयास हम सबको अपने से ही आरम्भ करना है। इसके लिए नर-नारी का परस्पर सामञ्जस्य सहयोग भी आवश्यक है। सामूहिक प्रयत्नों से ही यह सब संभव है।

एक दूसरे को प्रोत्साहन देते हुए, एक दूसरे के सम्मुख अपना आदर्श प्रस्तुत करते हुए हमें देव सेना की तरह, वानर सेना की तरह असुरता को निरस्त करने एवं धर्म राज्य की स्थापना के लिए पूरे मनोबल के साथ आगे बढ़ना चाहिए। भले ही योग्यता एवं साधनों की दृष्टि से अपनी स्थिति रीछ-वानरों-गिलहरी एवं गिद्धों जितनी ही तुच्छ ही हों। युग परिवर्तन जैसे महान् कार्य सामूहिक प्रयासों की ही अपेक्षा करते हैं। उससे कम में बात बनती नहीं है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book