|
आचार्य श्रीराम शर्मा >> जागो शक्तिस्वरूपा नारी जागो शक्तिस्वरूपा नारीश्रीराम शर्मा आचार्य
|
5 पाठक हैं |
||||||
नारी जागरण हेतु अभियान
भारत की वह गौरवमयी परम्परा
ज्ञान और विवेक, शौर्य और साहस के क्षेत्र में नारी के अपने अनोखे कीर्तिमान् हैं; लेकिन आज इससे ठीक उलटी स्थिति दिखाई देती है। कहाँ तो भारत की वह गौरवमयी परम्परा, जब नारी तप, ज्ञान आदि से लेकर युद्ध क्षेत्र तक में अपने चमत्कार दिखलाती थी और कहाँ आज की यह स्थिति कि वह कुण्ठित एवं अविकसित होने के कारण दैनिक जीवन की साधारण सी समस्याओं का समाधान भी नहीं निकाल पाती।
कहने को भारतीय नारी जीवित अवश्य है, पर वह बुरी तरह मनोमृत हो चुकी है। आवश्यकता है प्रत्येक माता-पिता को लड़की के प्रति परायी का भाव और उपेक्षा का व्यवहार रखने की मूढ़ता से मुक्त होने की और उसका सोया स्वाभिमान और आत्मविश्वास जगाने की।
|
|||||










