लोगों की राय

आचार्य श्रीराम शर्मा >> घरेलू चिकित्सा

घरेलू चिकित्सा

श्रीराम शर्मा आचार्य

प्रकाशक : युग निर्माण योजना गायत्री तपोभूमि प्रकाशित वर्ष : 2020
पृष्ठ :60
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 15491
आईएसबीएन :00000

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

भारतीय घरेलू नुस्खे

दस्त


(१) अतीस, इंद्र जौ बेलगिरी, धनियाँ नागरमोथा, सुंगधवाला-इनको २-२ तोला लेकर १।। पानी में पकावें, चौथाई रह जाने पर छानकर पीवें।

(२) अजबाइन, सोंठ, पटोलपत्र, कूट, बच, बेलगिरी-इनका चूर्ण १।। माशा लेकर शीतल जल के साथ लें।

(३) धाय के फूल, मजीठ, लोध, मोचरस, अनार का बक्कल-इन्हें समान भाग लेकर चूर्ण बना लें। दो माशा की मात्रा चावल के धोवन के साथ लें।

(४) आम की गुठली की गिरी, फूल प्रियंगु, बेलगिरी, जामुन की गुठली की गिरी, सूखे सिघाड़े, लोध, धाय के फूल, सोनपाठा-इन्हें बराबर लेकर कूट-पीस लें। दो मासे चूर्ण उबले हुए चावल के मांड़ के साथ लें।

(५) लाजवंती के बीज १ तोला, मोचरस १ तोला, ढाक का गोंद १ तोला, अफीम १ माशा-इन्हें पीसकर उड़द के बराबर गोलियाँ बना लें। दो-दो गोली ताजे जल के साथ लें।

(६) जायफल १ तोला, छुहारे का बक्कल १ तोला बेलगिरी १ तोला, अफीम १ माशा-इन्हें पान के रस में घोंटकर मूँग जैसी गोलियाँ बना लें। दो-दो गोली गुनगुने पानी के साथ लें।

(७) भांग, जायफल, इंद्र जौ, बबूल का गोंद, मौलश्री की छाल, अतीस, कत्था, लोध अनार के फूल, सोंफ सोंठ मोचरस-इनका चूर्ण दो मासे लेकर नमक और जीरा पड़े हुए मट्ठे के साथ लें।

(८) तालमखाने का चूर्ण ३ माशे लेकर पानी निचोड़े हुए दही के साथ खावें। दही में भुना जीरा काला नमक तथा सोंठ मिला लें।

(9) पीपर, पीपरामूल, धनियाँ सफेद जीरा, सोंठ, इलाइची, नागरकेशर, दालचीनी, चित्रक चव्य-इन्हें बराबर लेकर कूट-छान लें, फिर अनारदाने के रस में खरल करके चने के बराबर गोली बना लें। बबूल की छाल के क्वाथ के साथ ये गोली लें।

(१०) कुड़े की छाल, जावित्री, सोंठ, जायफल, मातंगी, कैथ के बीज एक-एक तोला, भुनी हुई हींग ३ माशे, काला नमक ३ माशे-इनका चूर्ण सेवन करें।

(११) छुहारे की गुठली और रसौत घिसकर चाटें।

(१२) ईसबगोल की भुसी १।। माशा पानी के घूँट के साथ उतार लें।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai