लोगों की राय

नई पुस्तकें >> आकृति देखकर मनुष्य की पहिचान

आकृति देखकर मनुष्य की पहिचान

श्रीराम शर्मा आचार्य

प्रकाशक : युग निर्माण योजना गायत्री तपोभूमि प्रकाशित वर्ष : 2020
पृष्ठ :41
मुखपृष्ठ : ईपुस्तक
पुस्तक क्रमांक : 15471
आईएसबीएन :00-000-00

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

लोगो की आकृति देखकर उनका स्वभाव पहचानना मनोरंजक तो होता ही है, परंतु इससे अधिक यह अनुभव आपको अन्य लोगों से सही व्यवहार करने में काम आता है।

नेत्र

अंग्रेजी भाषा में एक कहावत है कि "नेत्र अन्त:करण के झरोखे हैं।" तात्पर्य यह है कि आँखों में झाँककर मनुष्य की आन्तरिक स्थिति का परिचय आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। निस्सन्देह यह उक्ति बहुत ही तथ्यपूर्ण है। नेत्रों के द्वारा आन्तरिक स्थिति का जितना परिचय प्राप्त किया जा सकता है उतना अन्य किसी अंग से नहीं किया जा सकता।

पहले यहाँ पुतलियों के रंगों पर विचार कर रहे हैं। आमतौर से काली, लाल, नीली, पीली और नारंगी रंग की पुतलियाँ देखी जाती हैं। इन रंगों के मिश्रण तथा हलके गाढ़े के भेद से अनेक रंग बनते हैं। उन सब मिश्रणों के बारे में वर्णन करना कठिन है, प्रधान रंगों के बारे में जानकारी हो जाने पर उनके मिश्रण और मात्रा का विश्लेषण करके पहचान करना अभ्यासियों की कुशाग्र बुद्धि पर निर्भर करता है। संक्षेप में प्रधान रंगों के बारे में ही कुछ चर्चा करना इन पृष्ठों में हमारे लिए सम्भव है।

नीली पुतलियों वाले कोमल स्वभाव के होते हैं। स्याह काली पुतलियाँ कठोरता, फुर्ती और ताकत का चिन्ह हैं। व्यापार कुशलता और बुद्धिमानी भी ऐसे लोगों में अधिक देखी जाती है। गाढ़ा नीला रंग विश्वासनीय होने की सूचना है पर ऐसे लोगों में चतुरता प्राय: कम ही होती है। हलके नीले रंग से प्रकट होता है कि स्थिरता, विचारशीलता, धैर्य और मधुरता की मात्रा अधिक होनी चाहिए। आमतौर से सभी हलके रंग चालाकी और ईमानदारी प्रकट करते हैं पर यह बात नीले रंग पर लागू नहीं होती, हलके नीले रंग की पुतलियों वाले व्यक्ति अक्सर अच्छे स्वभाव के पाये जाते हैं।

बाइबिल में शैतान की आँखों को हरी बताया गया है। ऐसी पुतलियों वाले दुराचार अविश्वास, स्वार्थ और विश्वासघात की आदतों में लिप्त पाये जाते हैं किन्तु यदि साथ ही भूरी फुटकियाँ भी हों तो यह हरापन सुशीलता, सच्चरित्रता, विद्वता और विश्वसनीयता का चिह्न है। अगर ऐसी आँखों में किसी अन्य रंग की फुटकियाँ हों तो प्रतिभा, प्रसन्नता, परोपकार, कुशलता एवं कला प्रियता की अधिकता अधिक होगी।

पीली या नारंगी पुतलियाँ बहुत कम देखी जाती हैं फिर भी इस तरह की आँखें चंचलता, भावुकता, कवित्व, किफायतसारी, स्वार्थपरता तथा असहिष्णुता की निशानी कहीं जा सकती हैं। ब्राउन भूरा थोड़ी लालिमा लिए हुए पुतलियाँ बहुत ही उत्तम होती हैं, ऐसे व्यक्ति प्रेमी, बात के धनी, चतुर तथा गंभीर होते हैं, ईमानदारी और व्यवहार की सचाई उनकी विशेषता होती है फिर भी उनमें दो कमजोरियाँ देखी जाती हैं। एक जरा-सी बात पर नाराज हो जाना दूसरा लम्पटता की ओर झुक पड़ना।

हलका काला रंग छल, कपट, बनावट, ढोंग तथा धूर्तता का चिह्न है किन्तु गाढ़ा काला रंग स्थिरता और समझदारी प्रकट करता है। काले रंग के साथ यदि थोड़ी लालिमा मिली हुई हो तो सदाचारी एवं सद्गुणी होने की निशानी है। बिल्ली की सी कंजी आँखों वाले अक्सर बिल्ली के स्वभाव के होते हैं। बाहर से बहुत सीधे दिखाई देते हैं पर मौका पड़ने पर करारी चोट करने में नहीं चूकते।

अब इस बात पर विचार करना चाहिए कि कौन मनुष्य किस तरीके से देखता भालता है। साफ, खुलासा और निधड़क दृष्टि से देखने वाले व्यक्तियों का चरित्र ऐसा होता है जिस पर आप विश्वास कर सकते हैं। जिन लोगों की दृष्टि चंचल होती है, चारों ओर चपलता पूर्वक नजर दौड़ाते हैं वे अक्सर लोभी, चोर, भिक्षुक या कपटी पाये जाते हैं।

आँख मिलते ही झेंप जाने वालों के मन में कुछ और तथा मुँह पर कुछ और होता है। जिसकी आँखें नीली रहती हैं वह अपराधी मनोवृत्ति का डरपोक या कमजोर होता है। ढीठतापूर्वक आँखों से आँखे लड़ाने वालों में उजड्डता, बेवकूफी, ऐंठ ज्यादा होगी। तिरछी नजर से देखने वाले निष्ठर, क्रूर, तोता-चश्म और झगड़ालू होते हैं।

आँखों के डले यदि कुछ आगे उभरे हुए हों तो इसे विद्या, प्रेम और ज्ञान सम्पादन का चिन्ह समझना चाहिए ऐसे लोगों की स्मरण शक्ति अच्छी होती है। साफ और खुलासा आँखों वाले व्यापार कुशल, व्यवहार पटु, परिश्रमी तथा बड़ी लगन वाले होते हैं।

अधिक बड़ी आँखें तेजस्विता, सत्ता, वैभव, ऐश्वर्य तथा भोगविलास से प्रसन्न व्यक्तियों की होती हैं। किन्तु पर स्त्री गमन से इस प्रकार के लोग बहुत ही कम बच पाते हैं। बड़ी आँखों के बीच का फासला ज्यादा हो तो सादगी, सिधाई एवं स्पष्टवादिता का लक्षण जानना चाहिए, छोटी आँखें खिलाड़ीपन, लापरवाही और सुस्ती प्रकट करती हैं। गड्ढे में धंसी आँखों वाले ऐसे दुर्गुणों से ग्रस्त होते हैं जिनके कारण जीवन में कोई कहने लायक उन्नति नहीं पाती। चिमचिमी आँखों वालें न तो दूसरों के ऊपर अहसान कर सकते हैं और किसी के अहसान के प्रति कृतज्ञ होते हैं।

पलक और पलकों के बाल-विरोनी से भी व्यक्तित्व का कुछ परिचय प्राप्त होता है। विरौनी के बाल कम हों तो उनसे डरपोकपन प्रकट होता है, घनी विरौनी वाले धनवान, गहरे रंग की कड़ापन लिए हुए विरौनी वाले। शूरवीर, कोमल तथा फीके रंग वाली विरौनी के आकर्षक स्वभाव के होते हैं। मोटे पलकों वाले विद्वान, विचारवान तथा पतले पलकों बाले स्वस्थ एवं तेजस्वी देखे जाते हैं। तेजस्वी और साधु वृत्ति के लोगों के बड़े-बड़े पलक होते है बहुत छोटे पलकों से चटोरापन लालच, अतृप्तता तथा बेचैनी जानी जाती है।

जिसकी एक आँख एक तरह की और दूसरी दूसरे तरह की हो, ऐसा मालूम पड़ता हो कि एक आँख किसी दूसरे की निकाल पर फिट की गई है, ऐसे आदमी प्रायः अध-पगले, बेसमझ, औंधी खोपड़ी के होते हैं। दृष्टि की कमजोरी तथा तीक्ष्णता एक बात पर निर्भर है कि नेत्रों का कैसे उपयोग किया जाता है, फिर भी इतनी बात तो है ही कि नीली आँखें सबसे कमजोर और जरा लाल रंग मिली हुई काली आँखे सबसे बलवान होती हैं। आँखों में काले-काले तिल जैसे निशान होना आत्मबल की दृढ़ता का चिह्न है। यह तिल दो-चार और छोटे ही हों तो अच्छे हैं किन्तु यदि बड़े-बड़े बहुत से तिल हों तो वे ऐसी कमजोरियों के सूचक हैं जिनके कारण मनुष्य को दरिद्रता का दुख भोगना पड़ता है। जिनकी पुतलियाँ फिरती हैं ऐसे भेंड़े आदमी जिद्दी, बेसमझ किन्तु बहादुर होते हैं।

जिनकी आँखें अधिक गीली रहती हैं वे कातर, बेचैन तथा डरपोक पाये जाते हैं। जल्दी-जल्दी पलक मारने वाले लोग शेखीखोर, झूठे और बेपर की उड़ानें भरने वाले होते हैं। एक आँख को कुछ मिचका कर बात करने वाले दूसरों पर अविश्वास और सन्देह किया करते हैं।

नीली झलक जिनकी आँखों के सफेद भाग में दीखती हो तो यह भोलेपन गंभीरता और सदाचार का चिह्न है। पीलापन जिनकी आँखों में छाया रहता है वे उजड्ड, क्रोधी और झगड़ालू होते हैं। पीलेपन में यदि लालिमा मिली हुई हो तो वह चित्त की अशान्ति की सूचक है। लाल डोरे जिसकी आँखों में अधिक हों उसे उष्ण प्रकृति का समझना चाहिए, ऐसे लोगों को फोड़े फुन्सी या पित्त के रोग अक्सर होते रहते हैं।

बिल्कुल गोल छोटी-छोटी आँखें बुद्धि की न्यूनता प्रकट करती हैं। बहुत छोटी आँखों वाले आलसी और लापरवाह होते हैं। सोते वक्त जिनकी आँखें आधी खुली रहती हैं वे चिन्तातुर और लालची देखे जाते है। जो व्यक्ति बहुत देर में पलक मारते हैं वे सुस्त किन्तु विचारवान होते हैं। जो बात करते समय आँखें अधिक फाड़ते हैं उन्हें दृष्टि मांद्य या अन्य नेत्र रोगों का शिकार होना पड़ता है।

मटमैली आँखों से नेकी और सदाचार प्रकट होता है। सामने की ओर कुछ नीची दृष्टि करके चलने वालों का मन पवित्र होता है। पुण्यात्मा और धर्मवान् लोग कुछ ऊँची दृष्टि करके चलते हैं। क्रोधी मनुष्य तिरछे देखते हैं। नजर बचाकर चलने वाले चोर अपराधी या पतित स्वभाव के होते हैं। अंधे आदमियों की मानसिक शक्तियाँ अधिक विकसित होती हैं।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book

A PHP Error was encountered

Severity: Notice

Message: Undefined index: mxx

Filename: partials/footer.php

Line Number: 7

hellothai